{"_id":"5e4a488c8ebc3ee61045f32a","slug":"ram-gopal-verma-visits-police-station-for-his-film-project-based-on-hyderabad-veterinarian-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकारी इकट्ठा करने पुलिस स्टेशन पहुंचे राम गोपाल वर्मा, हैदराबाद डॉक्टर मर्डर केस पर बना रहे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानकारी इकट्ठा करने पुलिस स्टेशन पहुंचे राम गोपाल वर्मा, हैदराबाद डॉक्टर मर्डर केस पर बना रहे फिल्म
Mon, 17 Feb 2020 01:32 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:32 PM IST
सार
- 28 नवंबर को महिला पशु चिकित्सक की जली हुई लाश बरामद
- 6 दिसंबर को तड़के तीन बजे चारों अभियुक्तों की मुठभेड़ में मौत
- अब राम गोपाल वर्मा बना रहे फिल्म
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा जल्द ही हैदराबाद पशुचिकित्सक के बलात्कार और हत्या मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसके लिए निर्देशक ने आज आरजीआई हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि "वह अपनी आने वाली फिल्म के संबंध में शमशाबाद के एसीपी से मिलने गए थे। ताकि उन्हें उस घटना के बारे में सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा यह मेरी फिल्म की पटकथा में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
हैदराबाद डॉक्टर रेप केस
बता दें 28 नवंबर को हैदराबाद में एक टोल प्लाजा के पास 26 साल की एक डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि महिला के साथ रेप हुआ था और बाद में हत्या करने के बाद जला दिया था। पुलिस ने उसी दिन चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया लेकिन चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने पुलिस जांच के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जिसके जवाबी कार्रवाई में चारों मारे गए थे।
विज्ञापन
मशहूर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास स्टाइल के सिनेमा से बहुत नाम कमाया है। बता दें कि राम गोपाल वर्मा की आखिरी हिंदी फिल्म साल 2017 में आई थी। सरकार 3 के बाद से राम गोपाल ने कोई भी हिंदी फिल्म नहीं बनाई है।
Hyderabad:Film director Ram Gopal Verma visits RGI Airport PS today to gather info for his film project based on Hyderabad veterinarian rape&murder case.He says,"Came here to meet Shamshabad ACP to gather info&research on the incident,will help me in scripting the film properly". pic.twitter.com/8rj623bZHq
— ANI (@ANI) February 17, 2020