ट्विटर: पीएम मोदी का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट करने पर राम गोपाल वर्मा हुए ट्रोल, लोग बोले- 'आग' दोबारा बना लो
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए शेयर किया वीडियो।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निर्देशक को सुनाई खरी-खोटी।
यूजर्स ने पूछा- ट्वीट करने के कितने रुपये मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा सामाजिक और राजनीतिक हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कई बार अपने विवादित बयानों के चलते निर्देशक सुर्खियों में भी आए हैं। इस बार राम गोपाल वर्मा अपने एक ट्वीट के चलते चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, निर्देशक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया और इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने पीएम मोदी का एडिडेट वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके भावुक होने का मजाक उड़ाया है। इस वीडियो के साथ निर्देशक ने लिखा कि इन्हें बेस्ट एक्टिंग के लिए ऑस्कर दे दिया जाना चाहिए। बस ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने राम गोपाल वर्मा को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
THE BEST OSCAR EVER🙏🙏🙏 pic.twitter.com/KRfD0UTlrb
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 22, 2021
राम गोपाल के इस ट्वीट पर लोगों ने ना सिर्फ उन्हें भला-बुरा कहा बल्कि उन्हें फिल्मों को लेकर सलाह भी दे डाली। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म 'आग' दोबारा बना लें तो उसे ऑस्कर तो क्या कान और बाफ्टा का अवॉर्ड भी मिल जाएगा। आखिर आप अच्छे निर्देशक हैं।'
तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'सर जी, मेरी आंखों में भी आंसू आ गए थे जब इरफान खान जी गुजर गए थे। आंसू दिल से आते है दिमाग से नहीं मोदी जी के लिए वो वॉरियर्स थे। क्या किसी का मजाक उड़ाना सही है।'
अन्य एक यूजर ने निर्देशक से पूछ डाला कि उन्हें ये ट्वीट करने के कितने रुपये मिले हैं। एक ने लिखा, 'दिमागी रूप से पंचर छाप मानसिकता के इंसान की समझ फ्लॉप होने के साथ खो गई है।' वर्क फ्रंट पर राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित पिछली फिल्म अम्मा राज्यम लो कड़प बिदालु (2019) थी। हाल ही में निर्देशक ने ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है और कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म 'डी कंपनी' पहले रिलीज होगी।