{"_id":"16ae47c0-d34e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ram-gopal-varma-s-film-tribute-to-jiah-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामू ने बना दी जिया खान पर फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामू ने बना दी जिया खान पर फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
जिया खान की मौत अब फिल्मी किस्सा बन गयी है। जिस फिल्मकार ने उन्हें फिल्मों में लांच किया था उसी फिल्मकार ने जिया खान के जीवन पर एक फिल्म बनायी है।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा ने जिया खान को लांच किया था। अब उनकी मौत के बाद उन्होंने ही जिया पर दो मिनट की फिल्म बनाई है। राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म को जिया के प्रेयर मीटिंग के दौरान दिखाया।
विज्ञापन
रामू ने फिल्म में जिया की फिल्मों के कई शॉट्स का इस्तेमाल किया है। जिया के परिवार वालों ने रामू से इस फिल्म का वीडियो मांगा है।
राम गोपाल वर्मा उन फिल्ममेकर्स में से एक थे, जिन्हें जिया की मौत से बड़ा धक्का लगा था। रामू ने फिल्म के माध्यम से जिया की खूबियों को लोगों के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
रामू का मानना है कि 'निशब्द' अलग तरह की फिल्म थी। इस फिल्म को करने के लिए जिस तरह की बोल्डनेस चाहिए थी वैसा सिर्फ जिया खान ही कर सकती हैं।