‘धुरंधर 2’ के इस किरदार के चित्रण से संतुष्ट नहीं हैं राम गोपाल वर्मा, बोले- निर्दशक इसे साबित नहीं कर सकते
Ram Gopal Varma On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ के सबसे बड़े समर्थक राम गोपाल वर्मा ने अब फिल्म के एक किरदार के चित्रण पर असंतुष्टि जताई है। जानिए कौनसा है वो किरदार और राम गोपाल वर्मा ने कही क्या बात…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा को ‘धुरंधर 2’ का सबसे बड़ा फैन कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने कई मौकों पर फिल्म की जमकर प्रशंसा की है। साथ ही फिल्म की आलोचना करने वालों को फटकार भी लगाई है। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को ‘शोले’ के बाद दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म करार दिया। यहां तक कि आदित्य धर को अपना नया गुरु तक कह डाला। लेकिन अब राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ के एक पहलू से असहमति जताई है। उन्होंने फिल्म में एकमात्र कमी का जिक्र किया है।
दाउद इब्राहिम के चित्रण से संतुष्ट नहीं हैं राम गोपाल वर्मा
लेखक हुसैन जैदी के यूट्यूब चैनल पर हुई बातचीत में राम गोपाल वर्मा से ‘धुरंधर 2’ के बारे में उनकी राय पूछी गई। जहां एक बार फिर उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने फिल्म में जिस एक पहलू से अपनी असहमति जताई, वो है फिल्म में दाउद इब्राहिम का चित्रण। उन्होंने कहा कि फिल्म में दाऊद के प्रेजेंटेशन से वो सहमत नहीं हैं। निर्देशक ने कहा कि जिस एक बात से मैं असहमत हूं, वह यह है कि मुझे लगता है कि दाऊद इब्राहिम का चित्रण। उनके अपने सोर्स हो सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसे गलत तरीके से दिखाया गया है।
दाउद अपनी मर्जी से आपराधिक कार्यों में है निष्क्रिय
आरजीवी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं यह बात पूरी गारंटी के साथ कह सकता हूं। लेकिन यह मेरी जानकारी से मेल नहीं खाती। हालांकि, मैं भी कई साल से सुनता आ रहा हूं कि दाऊद अपने आपराधिक कार्यों में सक्रिय नहीं है और ठीक नहीं है। लेकिन वह अपनी मर्जी से निष्क्रिय है। क्योंकि उसने सब कुछ करना बंद कर दिया है।
मेरा मानना है कि उसने 20 साल पहले आपराधिक गतिविधियों से संन्यास ले लिया था। ‘धुरंधर 2’ में दाऊद की एक खास छवि दिखाई गई है, लेकिन इसे कोई साबित या खारिज नहीं कर सकता। कोई विशेषज्ञ नहीं हो सकता, कोई नहीं जान सकता कि यह सच है। हम सभी सोचते हैं कि धुरंधर ने कुछ दिखाया है। मैं इसे खारिज नहीं कर सकता, लेकिन निर्देशक भी इसे साबित नहीं कर सकते।
‘धुरंधर 2’ में कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम को 'बड़े साहब' कहा गया है। उसे पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क का कर्ता-धर्ता दिखाया गया है। उसे भारत में अवैध आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड के रूप में भी दिखाया गया है। ‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।