फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma recalls Amitabh Bachchan wanted to almost beat him up after watching film Bhoot

Amitabh Bachchan: 'भूत' देखने के बाद राम गोपाल वर्मा को लगभग पीटना चाहते थे अमिताभ बच्चन, वजह जान होगी हैरानी

Wed, 31 May 2023 12:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 31 May 2023 12:02 PM IST
सार

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि उनकी फिल्म 'भूत' देखने के बाद अमिताभ बच्चन लगभग उन्हें पीटना चाहते थे।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma recalls Amitabh Bachchan wanted to almost beat him up after watching film Bhoot
अमिताभ बच्चन, राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 'भूत' ने 30 मई को 20 साल पूरे कर लिए। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने याद किया कि रिलीज होने के बाद फिल्म को इंडस्ट्री में और दर्शकों से बहुत अच्छा स्वागत मिला। उन्होंने साझा किया कि उनकी मां भी अपने घर की खिड़कियां खोलती और बंद करती रहती थीं, क्योंकि वह 'भूत' देखने के बाद डर जाती थीं।

विज्ञापन

Ram Gopal Varma recalls Amitabh Bachchan wanted to almost beat him up after watching film Bhoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया को भी याद किया। उन्होंने बताया कि बिग बी ने प्रीव्यू में फिल्म देखी और मुझे बताया कि उन्हें लगभग मुझे पीटने का मन कर रहा था, क्योंकि वह फिल्म देखने के दौरान वह खुद से नफरत कर रहे थे कि आखिर वह इस फिल्म को देखने क्यों आए हैं? राम ने कहा कि एक डरावनी फिल्म का काम यही होता है। एक डरावनी फिल्म भावनाओं को जगाने में सक्षम होनी चाहिए, चाहे डर हो या कुछ और।

 

Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर ने साइन किया नया प्रोजेक्ट? अपने लुक को लेकर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Gopal Varma recalls Amitabh Bachchan wanted to almost beat him up after watching film Bhoot
अजय देवगन - फोटो : social media

राम ने बताया कि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अभिषेक बच्चन शुरुआत में इस फिल्म में काम करने वाले थे। हालांकि, किसी कारण से बात नहीं बनी और फिर उन्होंने अजय देवगन से संपर्क किया। तीन मिनट की कहानी को सुनने के बाद कथित तौर पर अभिनेता ने फिल्म में काम करने के लिए हां कह दी थी।

 

Ashish Vidyarthi: 'इस विदाई से काफी दर्द हुआ है', आशीष विद्यार्थीं की दूसरी शादी से खफा हुआ परिवार?

विज्ञापन

Ram Gopal Varma recalls Amitabh Bachchan wanted to almost beat him up after watching film Bhoot
फिल्म भूत - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत' में नाना पाटेकर, तनुजा, रेखा, सीमा बिस्वास, विक्टर बनर्जी, फरदीन खान और बरखा मदान ने भी अभिनय किया। 'भूत' फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

 

Film City Mumbai: अगली बार फिल्म सिटी घूमने जाएं तो कचरा साथ वापस लाएं, नहीं तो लगेगा इतने हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed