फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ram gopal varma film savitri in many times controversy

'सेक्स फिल्म' को हिट कराने के लिए ये रहे रामू के हथकंडे

Tue, 14 Oct 2014 03:59 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
ram gopal varma film savitri in many times controversy

कई सारी फिल्मों में लगातार पिटने के बाद राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि वह एक सेक्स फिल्म बनाएंगे। उनकी सेक्स फिल्म ऐसी होगी जो अभी तक बॉलीवुड में बनी ही नहीं।

विज्ञापन


राम गोपाल वर्मा ने कुछ समय पहले एकता के लिए एक सेक्स से भरपूर इरॉटिक फिल्म बनाने का वादा किया है। इस फिल्म का नाम ‘एक्सेस’ यानी पूर्व प्रेमी रखा जाएगा और इसमें सेक्स का जोरदार तड़का रहेगा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रामू ने एकता से वादा किया है यह फिल्म बॉलीवुड में अब तक बनी सेक्सी फिल्मों से कहीं ज्यादा सेक्सी रहेगी और लोग याद रखेंगे। फिलहाल रामू और एकता दोनों ही मीडिया से दूर हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर लेकर आ गए तेलुगू फिल्म

ram gopal varma film savitri in many times controversy

इस बॉलीवुड फिल्म के पहले राम गोपाल वर्मा एक तेलुगू फिल्म लेकर आ गए। फिल्म का नाम सावित्री थी। विवाद इस फिल्म के पोस्टर से शुरु हुआ। फिल्म के जो भी पोस्टर जारी हुए उसमें एक किशोर एक महिला के खास अंगों को घूर रहा है।

फिल्म के इस पोस्टर पर विवाद शुरू हो गया। फिल्म के नाम के साथ पोस्टर के विषय को आपत्तिजनक बताने के साथ इसे समाज के लिए बुरा बताया गया। सेंसर बोर्ड तक इस बात की शिकायत की गई।

फिर कराई प्रतियोगिता

ram gopal varma film savitri in many times controversy

अपने इस पोस्टर को जस्टीफाई करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि एक किशोर बच्चे का प्यार कोई भी महिला हो सकती है। इसके लिए उन्होंने प्रतियोगिता भी शुरू की।

इस प्रतियोगिता में रामू लोगों से पूछ रहे थे कि उनकी सावित्री कौन है? सावित्री मतलब जिससे लोगों को पहली बार प्यार हुआ हो। वह प्यार किसे से भी हो सकता है।

इस प्रतियोगिता को बताते हुए रामू ने खुद अपनी सावित्री का खुलासा किया है। रामू ने खुलाया किया, स्कूल के दिनों में वह अपनी टीचर "सरस्वती" के लिए क्रेजी थे। सरस्वती ही मेरी सावित्री है।

राजकपूर कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?

ram gopal varma film savitri in many times controversy

जब इस पोस्टर पर विवाद बढ़ा तो राम गोपाल वर्मा नए तर्क लेकर आ गए। राम गोपाल वर्मा ने भारत के साथ साथ हॉलीवुड की कई फिल्मों का जिक्र किया जहां पर एक किशोर लड़के को बड़ी उम्र की लड़की के साथ प्यार में पड़ते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने कहा है कि राजकपूर ने ‘मेरा नाम जोकर में जो दिखाया, मैंने भी वैसा दिखाया तो क्या यह गुनाह हो गया...?  उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ऐसे विषयों पर पहले भी फिल्में बन चुकी हैं तो मेरी फिल्म का विरोध क्यों..?

मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि राजकूपर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में भी यह विषय था... जिसमें राज कपूर जी ने दर्शाया था कि कैसे एक किशोर छात्र का मन अपनी जवां, खूबसूरत मैडम पर डोल जाता है और वो उससे प्यार करने लगता है। इस फिल्म में राज कपूर ने काफी बोल्ड सीन दर्शाए थे।

‌फिर बदल दिया नाम

ram gopal varma film savitri in many times controversy

फिल्म के नाम पर विवाद बढ़ा या रामू इसे विवादित करना चाहते थे वजह जो भी लेकिन उन्होंने ‌फिल्म का नाम सावित्री से बदलकर श्रीदेवी कर दिया। इस बात पर श्रीदेवी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई। इसके जवाब में राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी को एक खुला पत्र लिखा।

राम गोपाल वर्मा ने कहा, "फ़िल्म श्रीदेवी आधारित है उस आकर्षण पर जो मुझे कॉलेज में अभिनेत्री श्रीदेवी पर हुआ था। रामू बोले, "पिछले पांच सालों में मैंने मीडिया के सामने कई बार इस चीज़ का ज़िक्र खुलकर किया है और सबने इसे बड़े मज़ाकिया तौर पर लिया."

उन्होंने कहा, "मैं श्रीदेवी के इस कदम से बहुत आहत हूं पर मैं फ़िल्म का नाम नहीं बदलूंगा." राम गोपाल वर्मा की ये 15 साल के एक लड़के के 25 साल की एक युवती की तरफ़ आकर्षित होने की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed