फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma celebrateing his birthday in quarantine due to coronavirus

'सलाखों' के पीछे इस तरह बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं राम गोपाल वर्मा, लोगों से कहा- आप भी...

Tue, 07 Apr 2020 02:09 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma celebrateing his birthday in quarantine due to   coronavirus
Ram Gopal Varma - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि उनकी इस जश्न में इस बार कोई भी मेहमान शामिल ना हो सकेगा। लॉकडाउन के कारण सभी अपने घरों में कैद हैं। इस सूरत में 'रामू' को अकेले ही इस बार का जन्मदिन मनाना पड़ेगा। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहने वाले राम गोपाल वर्मा ने भी इस मौके को भुनाने में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरती है। उन्होंने इस मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अंधेरे में खुद के लिए हैप्पी बर्थडे गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
 

Ram Gopal Varma celebrateing his birthday in quarantine due to   coronavirus
Ram Gopal Varma - फोटो : social media

इस वीडियो को साझा करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'कोरोना का शुक्रिया जिसके चलते में अपना जन्मदिन लॉकडाउन में अकेले मनाऊंगा और खुद के लिए हैप्पी बर्थडे गाऊंगा। आप भी कृपया मेरा प्रोत्साहन बढ़ाएं।' इस वीडियो में उन्होंने जेल जैसा माहौल दिखाया है जिससे वह लॉकडाउन के समय का अपना अकेलापन जताना चाह रहे हैं।

राम गोपाल वर्मा की फिल्मों की बात करें तो लंबे समय से हिंदी फिल्मों से दूर हैं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है (शॉर्ट फिल्म), सरकार 3 वीरप्पन और सत्या 2 थी। हिंदी फिल्मों के अलावा वह तेलुगू फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्हें इंडस्ट्री में रंगीला, सत्या, शूल, कंपनी, भूत और अब तक छप्पन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें साल 1999 में फिल्म शूल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा रंगीला और सत्या के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किया। वह लगातार अपने बयानों और ट्वीट्स के कारण भी विवादों में रहते हैं। 


पढ़ें: जितेंद्र के जन्मदिन और संगीतकार एमके अर्जुनन का निधन सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed