फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakul preet singh brother Aman Preet Singh film Ram Rajya first poster release

इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे रकुल प्रीत के भाई अमन, फिल्म का पहला पोस्टर आया सामने

Thu, 12 Mar 2020 08:30 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
rakul preet singh brother Aman Preet Singh film Ram Rajya first poster release
Ram Rajya - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अमन प्रीत सिंह और शोभिता राणा की आने वाली फिल्म 'राम राज्य' का पोस्टर 11 मार्च को लॉन्च कर दिया गया। पिछले दिनों यह फिल्म इस वजह से चर्चा में आ गई थी कि 'राम राज्य' के जरिए अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखेंगे। फिल्म का पोस्टर फिल्म के सोशल मीडिया पेज पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यह भी घोषणा कर दी गई है कि यह फिल्म 2 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन


पोस्टर की बात करें तो सबसे आगे लाल रंग के कपड़े में अमन प्रीत खड़े नजर आ रहे हैं। वह युद्ध मुद्रा में खड़े दिख रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में मंदिर जैसा माहौल है जहां भगवा रंग के झंडे और तमाम श्रद्धालु दिख रहे हैं। मंदिर की एक दीवार पर श्रीराम की धनुष पकड़े एक तस्वीर भी नजर आ रही है। एक नजर में देखने से अमन की शारीरिक भाषा, श्रीराम को कॉपी करती हुई ही नजर आ रही है। यह फिल्म राम राज्य के उस समय को इंगित करती है जब समाज में किसी भी जाति, पंथ और धर्म के लोग एक साथ बिना किसी भेदभाव के रहते थे।
विज्ञापन


इस फिल्म में अमन प्रीत और शोभिता राणा समते टीवी जगत के मशहूर कलाकार सलमान शेख, शाश्वत प्रतीक, राजेश शर्मा, गोविंदा नामदेव, मनोज बख्शी, संदीप भोजक और मुश्ताक खान भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे और कहां देखें डिजनी प्लस की सारी वेब सीरीज, यहां जानिए कंटेंट से लेकर फीस तक की सारी जानकारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed