फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Trolled for Not Wearing Helmet on a bike ride and No Makeup Look, user calls her terrifying

Rakhi Sawant: नो मेकअप लुक में बिना हेलमेट लगाए बाइक राइड पर निकलीं राखी, ट्रोल्स बोले- बहुत डरावनी लग रही हो

Sun, 07 Aug 2022 06:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 07 Aug 2022 06:18 PM IST
सार

राखी सावंत हेलमेट न लगाने और नो मेकअप लुक के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर राखी को ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Trolled for Not Wearing Helmet on a bike ride and No Makeup Look, user calls her terrifying
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। राखी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बाइक राइड का आनंद ले रही हैं। राखी ने बाइक पर हेलमेट नहीं लगा रखा है और वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं, जिसके कारण वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

विज्ञापन

कॉफी पीने निकली थीं राखी
दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी बता रही हैं कि जिम बंद होने पर वह कॉफी पीने चली गईं। राखी कहती हैं, 'आज संडे है तो मैं जिम जल्दी आ गई थी। मैं छह बजे आ गई और मेरे किक बॉक्सिंग वाले जो सर हैं उनके साथ कॉफी पीने जा रही हूं। मेरे पास आधा घंटा है और बाइक राइड की बात भी अलग है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

विज्ञापन
विज्ञापन

राखी ने दो वीडियो किए शेयर
राखी ने वीडियो  शेय हुए लिखा, 'आज सुबह मैं जिम जल्दी चली गई। जिम बंद थी, तो मैं अपने किक बॉक्सिंग वाले सर राजू दास के साथ कॉफी पीने चली गई।' पहले वीडियो में राखी बाइक पर नजर आ रही हैं, तो दूसरे में वह कॉफी पीती हुई दिखाई दे रहे हैं। राखी का नो मेकअप लुक लोगों को पसंद नहीं आया और वह उन्हें तरह-तरह के कमेंट कर ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन

ऐसे कमेंट्स कर रहे यूजर्स
राखी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'हेलमेट कहां है मैम आपका, आप लोग ही रूल फॉलो नहीं करोगो तो कैसे चलेगा', तो दूसरे ने लिखा, 'बस यही काम बचा था, ये भी कर लो।' एक अन्य ने लिखा,'जिम जाकर करते क्या हो, फिट तो लगती नहीं', तो दूसरे ने कहा, 'पहले तुम्हारा चेहरा क्यूट था लेकिन अब सर्जरी कराकर इसे बिगाड़ लिया है।' इसके अलावा एक ने कहा, 'बिना मेकअप के डरावनी लग रही हो।' इसी तरह के कई कमेंट राखी के इस वीडियो पर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed