फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Takes A Dig At Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal

Bigg Boss 19: ‘फेंकना बंद करो तान्या मित्तल’, बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स पर राखी सावंत ने कसा तंज

Tue, 30 Sep 2025 11:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:17 PM IST
सार

Rakhi Sawant Comment On Tanya Mittal: इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में एक इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल चर्चा का विषय बनी हुई है। वह अक्सर अपनी अमीरी के किस्से बाकी प्रतियोगियों को सुनाती हैं। सोशल मीडिया पर इन बातों के लिए ट्रोल भी हो चुकी हैं। अब राखी सावंत ने तान्या मित्तल पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Takes A Dig At Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood, @tahirjasus

विस्तार

हाल ही में दुबई से मुंबई लौटीं राखी सावंत को रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर देख गया। पैपराजी और मीडिया से बात करते हुए वह ‘बिग बॉस 19’ की प्रतियोगी तान्या मित्तल को लेकर काफी कुछ कहती दिखीं। तान्या पर जमकर राखी सावंत ने तंज कसा है। 

विज्ञापन


राखी सावंत बोलीं- तुम से ज्यादा खूबसूरत मेरी साड़ी है 
राखी सावंत ने तान्या मित्तल को लेकर कहा, ‘फेंकना बंद करो। मैं तुमसे बड़ी फेंकू हूं। तुम से ज्यादा खूबसूरत तो मेरी साड़ी है। तुम्हारी ज्वेलरी नकली हैं लेकिन मेरे डायमंड असली हैं। तुम बकलावा खाने दुबई में आती हो, मैं तो बकलावा (एक तरह की मिठाई) में तैरती हूं। बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में मेरे पांच-छह फ्लैट हैं। फ्लैट इतने बड़े हैं कि मुझे एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए बाइक में जाना पड़ता है।’ 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस’ के घर में सिर्फ ग्लैमर नहीं होता, यहां चलता है कंट्रोल सिस्टम; लगती है काफी मेहनत

अपनी अमीरी को लेकर क्या थे तान्या मित्तल के दावे  
'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल ने बताया है कि उनकी कई कंपनियां हैं। वह काॅफी पीने के लिए ग्वालियर से आगरा जाता हैं। साथ ही हर महीने उनके लिए बिस्किट लंदन से आता है। जब भी तान्या शो में ऐसी बातें करती हैं तो बाकी प्रतियोगी उस पर यकीन नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स का मानना है कि तान्या अमीर होने का दिखावा कर रही हैं। जो बातें वह अपने बारे में बता रही हैं, उसमें से अधिकतर फेक हैं। 
'बिग बाॅस 19' की बात करें तो इस शो में इस बार टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं। सलमान खान शो को वीकएंड पर आकर होस्ट करते हैं। प्रतियोगियों की जमकर क्लास भी लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed