फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Swim Wear Look Surprise Fans Social Media Users Troll Her

स्विम वियर से मचाया तहलका, वायरल वीडियो देख फैंस हैरान; राखी सावंत बोलीं- क्या आप तैयार हैं?

Sat, 11 Oct 2025 04:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 11 Oct 2025 04:40 PM IST
सार

Rakhi Sawant Swim Wear Look: राखी सावंत अपने अटपटे बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की पॉपुलर आइटम गर्ल का एक स्विम वियर लुक चर्चा में आया। इस लुक को देखकर जहां फैंस हैरान दिखे, वहीं यूजर्स ने राखी को जमकर ट्रोल किया। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Swim Wear Look Surprise Fans Social Media Users Troll Her
राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फनी अंदाज, अटपटी बातों के कारण वह ट्रेंड करती रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह स्विम वियर लुक में नजर आईं। वीडियो में उनकी हरकतें भी अजीब हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी को काफी ट्रोल किया है। 

विज्ञापन

Rakhi Sawant Swim Wear Look Surprise Fans Social Media Users Troll Her
राखी सावंत का स्विम वियर लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

टॉवल पहने दिखीं राखी, फिर दिखाया स्विम वियर लुक 
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है, जिसमें वह टॉवल लपेटे खड़ी हैं। पहले वह टॉवल इधर-उधर करती हैं। फिर थोड़ी देर में ब्लैक स्विम वियर लुक में नजर आती हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, ‘मैं इंडिया आ रही हूं, फैंस क्या आप तैयार हैं?’ बताते चलें कि यह वीडियाे पुराना है, क्योंकि हाल ही में राखी सावंत इंडिया में ही मौजूद हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


यूजर्स ने आइटम गर्ल को किया ट्रोल 
राखी सावंत का स्विम वियर लुक यूजर्स को नहीं भाया है। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘मानसिक स्थिति खराब हो गई।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मक्का जाने के बाद ये सब कर रही हैं, अल्लाह हिदायत दे।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘कंटेंट के लिए कुछ भी करेंगी?’ एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘सर्जरी सफल हुई या नहीं, होंठों पर अब भी टैग लगा है।’   



ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘फेंकना बंद करो तान्या मित्तल’, बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स पर राखी सावंत ने कसा तंज

इन शो में नजर आईं राखी सावंत 
हाल ही में राखी सावंत को शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया। अपने मजाकिया अंदाज से राखी सावंत ने शो में समा बांध दिया। इस शो में अविका गौर ने भी नेशनल टीवी पर शादी की है। सिंगर बादशाह के साथ भी राखी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed