{"_id":"76a8551f073713d46baa8162be0e6bc0","slug":"rakhi-sawant-supports-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राखी सावंत चाय पर करेंगी राजनीति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब राखी सावंत चाय पर करेंगी राजनीति
अमर उजाला/मुंबई
Updated Wed, 05 Mar 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत फिर सुर्खियों में लौटने के लिए कमर कस चुकी हैं। खबरों में कैसे रहना चाहिए, यह उनसे बेहतर कोई जानता भी नहीं है। चुनाव का मौसम आ गया है और राखी की बातों ने उन्हें चर्चा दिलानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों भाजपा के दफ्तर जा पहुंची राखी का कहना है कि वह नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन जुटाने के चाय तक बेचेंगी! राखी के अनुसार, ‘मोदीजी के लिए वोट मांगने के वास्ते मैंने एक रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
सब जानते हैं कि उन्होंने चाय बेचने वाले के रूप में अपना जीवन शुरू किया था, इसलिए उनके वोट जुटाने को मैं मुंबई और दिल्ली समेत अन्य शहरों की सड़कों पर चाय बांटूंगी। नमो चाय नाम की इस चाय के लिए किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राखी खुद को राहुल का फैन बताती थीं। क्या उन्होंने अपने इरादे बदल लिए हैं? यह पूछने पर राखी कहती हैं, ‘गौर करें कि मैंने हमेशा राहुल कहा, कभी गांधी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
राहुल तो कोई भी हो सकता है।’ राखी के अनुसार वह राहुल गांधी और सोनिया गांधी का बहुत सम्मान करती हैं, लेकिन ‘यह समय मोदीजी का है।
हो सकता है कि कभी राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन जाएं परंतु इस समय तो नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है।’ क्या भाजपा राखी सावंत को टिकट दे तो वह चुनाव लड़ेंगी?
राखी का कहना है, ‘पार्टी को यह फैसला लेना है।’ अगर ऐसा नहीं भी होता है तो राखी भाजपा का प्रचार जरूर करेंगी। लोग राखी सावंत को आइटम गर्ल कहते हैं।
राखी इस को लेकर बहुत भावुक हैं कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उन्हें ‘बेटी’ कहा। राखी के अनुसार, ‘वह पहले शख्स हैं जिन्होंने मुझे बेटी कह कर पुकारा।’ ऐसे में वह अपना फर्ज क्यों नहीं निभाएंगी?