फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant found new love in dubai actress updated about her divorce with adil khan durrani

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल गया है नया हमसफर? आदिल के बाद अब किसके साथ घूम रहीं 'ड्रामा क्वीन'

Wed, 14 Jun 2023 09:53 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 14 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

राखी सावंत पिछले दिनों अपनी शादी और तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। अब आदिल से तलाक का प्रॉसेस पूरा होने के बीच राखी को फिर से प्यार हो गया है?

विज्ञापन
Rakhi Sawant found new love in dubai actress updated about her divorce with adil khan durrani
राखी सावंत - फोटो : social media

विस्तार

टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत मुंबई लौट आई हैं। वह दुबई गई थीं और आते ही उन्होंने पैप्स से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह अवॉर्ड फंक्शन के लिए देश से दूर थीं। वहां उनकी अकेडमी के बच्चों का परफॉर्म्स होना था और इसलिए उन्हें एक महीने का समय लगा। इस दौरान बिग बॉस फेम राखी ने सलमान खान, सारा अली खान और विक्की कौशल पर भी रिएक्ट किया। राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने दबुई में अपना क्लब और होटल खरीदा है। इस दौरान 'ड्रामा क्वीन' आदिल खान दुर्रानी केस पर अपेडट दिया तो वहीं उन्होंने हिंट दिया कि उन्हें दुबई में नया प्यार मिल गया है।

विज्ञापन

राखी सावंत ने बातचीत करते हुए कहा कि वह समझ नहीं पा रही है वह दुबई के कामकाज को संभाले या मुंबई के। वह अकेली लड़की हैं और आखिर क्या क्या संभाले। इसलिए उन्हें नया जीवन साथी चाहिए। इस बीच पपाराजी ने पूछा कि आप इतना मुस्कुरा रहे हो क्या दुबई में कोई मिल गया है क्या? तब वह मुस्कुराने लगती है। फिर वह कहती हैं कि पहले उनका आदिल के साथ डिवोर्स हो जाए फिर वह बताएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant found new love in dubai actress updated about her divorce with adil khan durrani
राखी सावंत - फोटो : social media

आदिल ने किया राखी को फोन 
राखी सावंत आगे कहती है 'आदिल खान ने उन्हें दुबई में भी फोन किया था कि मुझे बचा लो। लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती हूं। मैं तो बस चाहती हूं कि वह मुझे तलाक दे दें। मैं इंतजार कर रही हूं कि मेरी जिंदगी में नई खुशियां आए। अब मैं दुबई से बहुत मरहम लेकर आई हूं। जल्द ही सबको बताऊंगी। मैं बहुत ही ज्यादा डिप्रेशन में थी और बाहर जाकर बहुत अच्छा लगा'।

विज्ञापन

राखी ने दुबई में खरीदा क्लब और होटल?
राखी सावंत के मुताबिक, उन्होंने दुबई में होटल खरीदा है और ये उनके पैसों से नहीं बल्कि वहीं के लोगों के पैसों से लिया है। वह पैप्स से कहती हैं, 'मेरे पर नजर मत रखना मेरे पास इतना भी पैसा नहीं है।' साथ ही वह कहती हैं कि अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें सारा अली खान और विक्की कौशल के साथ डांस करके बहुत अच्छा लगा।

यह भी पढ़ें: जल्द ओटीटी पर दिखेगा जेरार्ड बटलर और अली फजल का एक्शन, 'कंधार' की रिलीज डेट आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed