Kandahar Ott Release: जल्द ओटीटी पर दिखेगा जेरार्ड बटलर और अली फजल का एक्शन, 'कंधार' की रिलीज डेट आई सामने
एक्टर जेरार्ड बटलर और अली फजल स्टारर अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कंधार' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। फैंस घर बैठे इसका ओटीटी पर लुत्फ उठा सकते हैं।
विस्तार
एक्टर जेरार्ड बटलर और अली फजल स्टारर अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कंधार' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। जिन लोगों ने इसे थिएटर में मिस कर दिया था वो अब आसानी से घर बैठकर इसे एन्जॉय कर सकते हैं। मालूम हो, ये फिल्म थिएटर में 26 मई 2023 को ही रिलीज हुई थी जो कि एक सीआईए अंडरकवर मिशन पर आधारित है। इस फिल्म में अली फजल ने खूब लोगों का दिल जीता था।
इस दिन रिलीज होगी कंधार
'कंधार' 16 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म रिक रोमन वॉ द्वारा निर्देशित है। अली फजल और जेरार्ड बटलर sके अलावा नावीद नेगहबान, बहादोर फोलादी, नीना टूसेंट-व्हाइट, वासिलिस कौकलानी, मार्क अर्नोल्ड, कोरी जॉनसन और अब्दुल्ला अल्नाजी जैसे सितारे भी हैं।
जानिए फिल्म की कहानी
रिक रोमन वॉ द्वारा निर्देशित 'कंधार' की कहानी अफगानिस्तान में रक्षा खुफिया एजेंसी में एक पूर्व एजेंट मिशेल लाफोर्ट्यून के जीवन के अनुभवों की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का निर्माण थंडर रोड फिल्म्स, जी-बेस और कैपस्टोन ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।
कंधार की ओटीटी रिलीज डेट पर बोले अली फजल
अली फजल ने साझा किया, भारत में प्राइम वीडियो पर कंधार की रिलीज मेरे लिए एक तरह की घर वापसी है। जेरार्ड बटलर और पूरी टीम के साथ एक अलग लैंडस्केप में कंधार की शूटिंग करना मेरे लिए एक एक्टर के रूप में वास्तव में बेहतरीन अनुभव था। पावर-पैक एक्शन के साथ, मैं इस फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें: सुरिंदर की सुरीली और मधुर आवाज का हर कोई हुआ मुरीद, जानें 'पंजाब दी आवाज' बननेे तक का उनका सफर