Hrithik Roshan-Sussanne: ऋतिक-सुजैन के तलाक पर राकेश रोशन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- दोनों के बीच प्यार...
Hrithik Roshan-Sussanne Divorce: ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी रचाई। मगर, 14 साल बाद साल 2014 में इनका तलाक हो गया। दोनों के अलगाव पर ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उसी साल उन्होंने सुजैन खान से प्रेम विवाह रचाया। दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी में शुमार थी। मगर साल 2014 में कपल के तलाक की खबर ने सभी को चौंका दिया। 14 साल की शादी का अंत कर दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। ऋतिक और सुजैन के तलाक पर हाल ही में ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने बात की है।
बोलीं- दोनों के बीच गलतफहमी हुई...
ऋतिक रोशन और सुजैन के फैंस अभी तक इस बात से अनजान हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ था? हाल ही में ऋतिक के पिता और निर्देशक राकेश रोशन ने इस बारे में बात की और कहा, 'जो कुछ भी हुआ, वो इन दोनों के बीच हुआ है। मेरे लिए सुजैन आज भी वही सुजैन हैं। उन दोनों को प्यार हुआ, उन दोनों को कोई गलतफहमी हुई और उन्हें ही इसे सुलझाना है। हमारे लिए सुजैन अब भी घर की सदस्य हैं'। 'युवा' यूट्यूब चैनल से बातचीत में राकेश रोशन ने यह कहा।
तलाक के बाद भी दोस्ती का रिश्ता कायम
ऋतिक रोशन फिलहाल सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वहीं, सुजैन खान अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। अपनी-अपनी जिंदगी में ऋतिक और सुजैन दोनों आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता अब भी कायम है। कपल के दो बेटे हैं। बच्चों की परवरिश भी दोनों साथ कर रहे हैं। अक्सर इन्हें बच्चों के साथ छुट्टियों पर जाते भी देखा जाता है। हाल ही में ऋतिक रोशन की बर्थडे पार्टी में भी सुजैन खान शामिल हुईं।
यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: समकालीन अभिनेता से लेकर पसंदीदा पुलिस फिल्म तक, शाहिद ने फैंस के सवालों के दिए खुलकर जवाब
बच्चों के साथ कैसा है रिश्ता?
राकेश रोशन ने अपने बच्चों ऋतिक और सुनैना रोशन के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बात की। निर्देशक से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी उनके साथ अपने रिश्तों पर चर्चा की है? इस पर राकेश रोशन ने कहा, 'ऋतिक और मेरी बेटी मुझसे थोड़ा डरते हैं। मुझे नहीं पता, शायद इसलिए क्योंकि मैं एक अनुशासित इंसान हूं। मैं गुस्सैल व्यक्ति नहीं हूं, मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, जो किसी को डांट दे लेकिन मैं बहुत अनुशासित हू। जब वे छोटे थे, तो वे मुझसे खुलकर बात नहीं करते थे, अब वे करते हैं। अब हम घर पर दोस्तों की तरह हैं'। हाल ही में रोशन परिवार पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। नाम है- 'द रोशन्स'। इसमें राकेश रोशन के पिता संगीतकार रोशन से लेकर राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन तक के सफर को दिखाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman-Rashmika: पहली फिल्म के रिलीज से पहले ही हाथ आई दूसरी, सलमान-रश्मिका की फिर बनेगी जोड़ी