{"_id":"679b499dbe4a17a7dc05af8e","slug":"amid-shooting-of-sikandar-salman-khan-and-rashmika-mandanna-sign-in-atlee-untitled-film-as-per-report-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salman-Rashmika: पहली फिल्म के रिलीज से पहले ही हाथ आई दूसरी, सलमान-रश्मिका की फिर बनेगी जोड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman-Rashmika: पहली फिल्म के रिलीज से पहले ही हाथ आई दूसरी, सलमान-रश्मिका की फिर बनेगी जोड़ी
Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
सार
Salman-Rashmika: रश्मिका मंदाना और सलमान खान ‘सिकंदर’ के अलावा एक और बिना शीर्षक वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को एटली की फिल्म में साइन किया गया है।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वह विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ में भी नजर आएंगी। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। फैंस रश्मिका को सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं वह क्या अपडेट है?
सलमान के साथ फिर बनेगी जोड़ी
एआर मुरुगादॉस निर्देशित ‘सिकंदर’ के बाद अभिनेत्री सलमान खान के साथ एक शीर्षकहीन फिल्म में नजर आ सकती हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को एक और प्रोजेक्ट के लिए एक साथ साइन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और रश्मिका एटली द्वारा निर्देशित एक आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। सूत्रों ने खुलासा किया कि ‘सिकंदर’ के सेट पर इस जोड़ी का काम करने का तरीका बहुत अच्छा था और ‘पुष्पा 2: द रूल’ में रश्मिका के प्रदर्शन ने एटली और सलमान दोनों को प्रभावित किया, जिसके कारण उन्हें एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ लिया गया। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: समकालीन अभिनेता से लेकर पसंदीदा पुलिस फिल्म तक, शाहिद ने फैंस के सवालों के दिए खुलकर जवाब
विज्ञापन
सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। इसके बाद अब वह ‘सिकंदर’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: अफवाह है या सच? परदे पर ओशो का किरदार अदा करने पर मिथुन चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन की पत्नी श्रीवल्ली के किरदार में नजर आई थीं। अब उनके पास सलमान की सिंकदर है। 14 फरवरी को विक्की कौशल के साथ उनकी फिल्म ‘छावा’ रिलीज होगी। इसके अलावा वह धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी स्टारर ‘कुबेर’ में भी मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।