{"_id":"3ce2564d5d7b58941f3de2f67e8edec8","slug":"rajpal-yadav-om-puri-in-amar-ujala-sanvad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पहुंचे ओमपुरी बोले 'हो गया दिमाग का दही'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमर उजाला पहुंचे ओमपुरी बोले 'हो गया दिमाग का दही'
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Sep 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
आने वाली फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान फिल्म के कलाकारों ने फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दिए। फिल्म के बारे में बताते हुए ओमपुरी ने कहा कि फिल्म में कॉमेडी का जबर्दस्त तड़का है। फिल्म देखकर आप हंसी नहीं रोक सकेंगे।
विज्ञापन
फिल्म की डायरेक्टर फौजिया ने बताया कि फिल्म में संजय मिश्रा, ओमपुरी, राजपाल यादव, कादर खान और संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं। जो कॉमेडी में अपना एक अलग मुकाम रखते हैं। ऐसे में इनका साथ होना फिल्म को कैसा बना देगा इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर राजपाल यादव ने कहा कि वो फिल्म में मसाला नाम का रोल प्ले कर रहे हैं। उन्होने अपने रोल के बारे में कहा कि उनका रोल फिल्म में मसाले की तरह ऐसे ही काम करेगा जैसे सब्जी में मसाले। राजपाल यादव और ओमपुरी ने अमर उजाला ऑफिस में घूमकर स्टाफ से भी बातचीत की। फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन