फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Denies Nepotism In Bollywood Talk About Shah Rukh Khan Success

Rajpal Yadav: 'अगर ऐसा हाेता तो शाहरुख खान कैसे होते..', नेपोटिज्म पर राजपाल यादव का बड़ा बयान

Sat, 31 May 2025 09:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 31 May 2025 09:44 PM IST
सार

बॉलीवुड में जब-तब नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद को लेकर बहस होती रहती है। हाल ही में इस मुद्दे पर राजपाल यादव ने अपनी राय रखी है। 

विज्ञापन
Rajpal Yadav Denies Nepotism In Bollywood Talk About Shah Rukh Khan Success
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में एएनआई से की गई बातचीत में राजपाल यादव खुलकर नेपोटिज्म जैसे सब्जेक्ट पर बात की है। वह मानते हैं कि कनेक्शन के दम पर आपको करियर के शुरुआत में ब्रेक मिल सकता है लेकिन आगे की सफलता टैलेंट के दम पर मिलती है। 

विज्ञापन

शाहरुख और नामी कलाकारों का दिया उदाहरण 
राजपाल यादव कहते हैं, ‘कोई नेपोटिज्म नहीं है। मैं बहुत ईमानदारी से बोलना चाहता हूं। अगर ऐसा होता तो बॉलीवुड में शाहरुख खान साहब कैसे होते? परेश रावल, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, जॉनी लीवर, संजीव कुमार, राजेश खन्ना साहब और धर्मेंद्र साहब इस इंडस्ट्री का हिस्सा कैसे बनते? मैं भी इस इंडस्ट्री का हिस्सा कैसे बनता? 

विज्ञापन

राजपाल यादव आगे कहते हैं, ‘मेरे परिवार में किसी ने भी मुझे बॉलीवुड या थिएटर से जुड़ने के लिए नहीं कहा था। मेरे मन में यह बात आई। मैंने अपने बच्चों से भी कहा कि कोई भी किसी खेल में और सिनेमा में आपका करियर नहीं बना सकता है। हमारे अंदर जो एक सच्चा और अच्छा इंसान है, अगर वह आपसे कुछ कहता है तो ही आप जिंदगी में कुछ कर पाओगे। इसमें मैं अपने आपकी मदद (बच्चों की) नहीं कर पाऊंगा।’ राजपाल यादव का कहना है कि पैरेंट्स के कारण मौके मिल सकते हैं लेकिन सफलता की कोई गारंटी नहीं है। वह खुद हासिल करनी पड़ती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rajpal Yadav: कभी बने गैंगस्टर, कभी हॉरर में जमाया रंग, कॉमेडी से हटकर किरदारों में छा गए राजपाल यादव

बिल्कुल भी नहीं है नेपोटिज्म 
राजपाल यादव अपनी बात का आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, ‘अगर आप एक खिलाड़ी हैं तो आपके बच्चे को खेलने का मौका मिलेगा। इसी तरह अगर कोई शख्स 30 सालों से फिल्म या टेलीविजन कर रहा है, उसका बच्च जानता है कि पापा क्या करते हैं? वह अगर फिल्ममेकिंग सीखेगा तो अपने दम पर ही आगे बढ़ पाएगा, ना कि नेपोटिज्म के दम पर। मेरे कम से कम 200 रिश्तेदार हैं, मैं तो किसी को भी नेपोटिज्म का फायदा नहीं दे पाया क्योंकि यह इंडस्ट्री में मौजूद ही नहीं है। बस मेहनत और भगवान के आशीर्वाद से कोई आगे बढ़ता है, तभी दर्शकों का प्यार मिलता है।’ 

राजपाल यादव की आने वाली फिल्में 
पिछले साल राजपाल यादव फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए। इस साल वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। इन फिल्मों में राजपाल ने कॉमिक रोल ही किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed