फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajkummar rao and Kriti Kharbanda film Shaadi Mein Zaroor Aana to re release on 7 march 2025 in theaters

Shaadi Mein Zaroor Aana: फिर दिखेगी राजकुमार-कृति की प्रेम कहानी, इस दिन री-रिलीज होगी 'शादी में जरूर आना'

Sun, 02 Mar 2025 02:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Mar 2025 02:23 PM IST
सार

Shaadi Mein Zaroor Aana: राकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर' आना भी अब दोबारा रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों में यह फिल्म महिला दिवस के दौरान रिलीज होगी। 

विज्ञापन
rajkummar rao and Kriti Kharbanda film Shaadi Mein Zaroor Aana to re release on 7 march 2025 in theaters
शादी में जरूर आना - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति खरबंदा

विस्तार

बॉलीवुड में फिल्मों को दोबारा रिलीज करने का चलन जोर पकड़ रहा है और दीपक मुकुट की सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट इस ट्रेंड में अपनी फिल्में जोड़ रहे हैं। सनम तेरी कसम (2016) की सफल री-रिलीज के बाद दीपक मुकुट अब 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'शादी में जरूर आना' को सिनेमाघरों में वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

इस दिन फिर दस्तक देगी फिल्म
राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर आना' 7 मार्च को महिला दिवस पर री-रिलीज होगी। राजकुमार राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी री-रिलीज पर खुशी जाहिर की है। मूल रिलीज के समय यह फिल्म 'फ्लॉप' साबित हुई थी। हालांकि, कुछ वर्षों के दौरान इस फिल्म ने अपनी कहानी से कई दर्शक जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लॉप रही थी फिल्म
इस फिल्म का बजट 13 करोड़ रुपये था। सिनेमाघरों में अपने प्रदर्शन के दौरान इस फिल्म ने 11.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब री-रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। पहले 7 मार्च को जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसे एक हफ्ते के लिए आगे खिसका दिया गया, जो अब 14 मार्च को रिलीज होगी।
Daniel Craig: फिल्मों में आने से पहले वेटर थे ‘जेम्स बॉन्ड’, जानिए कैसे हुई फ्रेंचाइजी में एंट्री?

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
ऐसे में 7 मार्च को कोई बड़ी रिलीज नहीं है, जिसका फायदा 'शादी में जरूर आना' की री-रिलीज को मिल सकता है। फिल्म का निर्देशन रत्ना सिन्हा ने किया और इसका निर्माण विनोद बच्चन के सौंदर्या प्रोडक्शंस के तहत किया गया। शादी में जरूर आना आरती (कृति द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जो सत्तू (राजकुमार द्वारा अभिनीत) के साथ अरेंज मैरिज करने के लिए तैयार होती है, लेकिन शादी के दिन भाग जाती है।
The Paradise: कल इस समय रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का टीजर, निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी कर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed