फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor film now will release in Telugu

हिंदी के बाद अब इस भाषा में बनेगी फिल्म 'स्त्री', मेकर्स ने शुरू की तैयारी

Wed, 21 Nov 2018 10:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor film now will release in Telugu
stree - फोटो : file photo
सफलता के कई दावेदार होते हैं। इस साल चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट होने वाली फिल्मों में स्त्री अव्वल है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म का अंत देख कर फिल्मों के शौकीनों को पूरा भरोसा है कि सीक्वल बनेगा। अगस्त में रिलीज फिल्म की समीक्षाओं तक ने यह बात लिख दी गई थी परंतु इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं कि अभी तक सीक्वल की घोषणा नहीं हुई। गॉसिप गलियारों में हो रही चर्चाओ की मानें तो फिल्म की सफलता के श्रेय पर इसके निर्माताओं में मनमुटाव हो गया है। 
विज्ञापन


स्त्री का निर्माण राज-डीके की जोड़ी और दिनेश विजन ने किया था परंतु सफलता पूरी तरह से विजन के नाम लिख दी गई। यह बात राज-डीके को अखर रही है। उन्हें लग रहा है कि फिल्म में उनके निर्माता होने का प्रचार सही ढंग से नहीं किया गया। स्त्री के लेखक भी राज-डीके थे। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। चर्चाओं के अनुसार राज-डीके स्त्री की सफलता का पूरा क्रेडिट दिनेश के खाते में जाने से खफा हैं। विजन ने फिल्म की सफलता के तत्काल बाद कह दिया था कि सीक्लव बनेगा। 
विज्ञापन

Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor film now will release in Telugu
stree - फोटो : file photo
20 करोड़ के बजट में फिल्म ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। बताया जा रहा है कि फिल्म के दोनों निर्माता सीक्वल पर बात तो कर रहे हैं परंतु इससे पहले वह मुनाफे को सही ढंग से बांट लेना चाहते हैं। फिर कुछ ऐसी शर्तों पर भी काम कर रहे हैं, जिससे सीक्वल में प्रचार एकतरफा न हो और लोगों में साफ संदेश जाए कि फिल्म के निर्माता एक नहीं बल्कि दो हैं।

स्त्री के तेलुगु में बनाने की तैयारियों की खबर है। राज-डीके इसे तेलुगु में बनाने पर विचार कर रहे हैं। हिंदी की स्क्रिप्ट में आंशिक बदलावों के साथ इसे तेलुगु में बनाया जाएगा। फिल्म का मूल आइडिया तिरुपति के एक गांव की लोक मान्यता से लिया गया था, अत: अब इसे मूल भाषा में लाया जाएगा। राज-डीके को विश्वास है कि तेलुगु दर्शक भी फिल्म देखने आएंगे। तेलुगु में भी निर्देशन की बागडोर वे खुद नहीं संभालेंगे। फिल्म में तेलुगु इंडस्ट्री के सितारों को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed