फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani reveals he did not want to cast Vicky kaushal in shahrukh khan starer film Dunki

Rajkumar Hirani: 'डंकी' में विक्की को कास्ट नहीं करना चाहते थे राजकुमार, निर्देशक ने खुद किया वजह का खुलासा

Sun, 31 Dec 2023 06:34 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 31 Dec 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Hirani reveals he did not want to cast Vicky kaushal in shahrukh khan starer film Dunki
राजकुमार हिरानी, विक्की कौशल - फोटो : social media
निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ सहयोग किया। इस फिल्म में शाहरुख खान और विक्की कौशल के अभिनय की दर्शक सराहना कर रहे हैं। इस बीच, अब एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने 'डंकी' में विक्की कौशल को कास्ट करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो आइए जानते हैं निर्देशक ने ऐसा क्या कह दिया है।
विज्ञापन


विक्की को कास्ट नहीं करना चाहते थे राजकुमार
राजकुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने विक्की कौशल को यह रोल ऑफर नहीं किया था। निर्देशक ने कहा, 'जब मैं और विक्की के पिता शाम डंकी की कास्टिंग के विषय पर बातें कर रहे थे, तो सुक्खी की भूमिका के लिए आदर्श लड़के के बारे में पूछा गया। इस किरदार के लिए मैंने विक्की कौशल का नाम लिया। हालांकि, मैंने साफ मना कर दिया कि मैं उन्हें ये भूमिका नहीं दूंगा, क्योंकि यह एक छोटा किरदार है। अब वे मुख्य भूमिकाएं कर रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें इसकी पेशकश नहीं करूंगा।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Fighter: 'फाइटर' के रन टाइम से उठा पर्दा, सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की ने फोन कर कही यह बात 
उन्होंने आगे कहा, 'उसी रात विक्की का मुझे फोन आया और कहा कि आप पिताजी को कैसे बता सकते हैं कि मुझे 'डंकी' में भूमिका नहीं दे सकते? इसके बाद वे अगले ही दिन मुझसे मिलने आए और कहा कि मेरे लिए ये भूमिका निभाना सौभाग्य होगा। उनकी बातों से यह पता चला कि वे कितने अच्छे अभिनेता हैं। इतने छोटे किरदार को निभाने के लिए भी वे आसानी से तैयार हो गए। उन्होंने अपने छोटे किरदार से फिल्म में सबसे बड़ा अंतर बनाया।'

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'छावा' में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा विक्की कौशल फिल्म 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म फरवरी 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Tripti Dimri: अंतरंग दृश्यों से पहले रणबीर ने तृप्ति से कही थी यह बात, अभिनेत्री ने इंटरव्यू में किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed