फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani interacting with spiritual guru Sri Sri Ravi Shankar on May 5 Heart To Heart

लॉकडाउन में दिल को कमल सा खिला देगी ये बातचीतें, आज नंबर थ्री ईडियट्स के निर्देशक का

Mon, 04 May 2020 10:28 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 May 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Hirani interacting with spiritual guru Sri Sri Ravi Shankar on May 5 Heart To Heart
Dil Se Dil Se - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कोविड 19 के चलते पूरा देश ठप पड़ा हुआ है। घरों की चारदीवारी में कैद रहने के कारण लोगों के दिमाग में कई तरह के नकारात्मक विचार चल रहे हैं। लॉकडाउन के चलते वह ऐसी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं जो उन्होंने इससे पूर्व कभी नहीं देखी थी। इस स्थिति में  लोगों में सकारात्मक ऊर्जा भरने के लिए सिनेमा जगत के आधा दर्जन कलाकार खुलकर सामने आए हैं। फिल्मकार करण जौहर के बाद फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी 5 मई को शाम 5 बजे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ 'हार्ट टू हार्ट' (दिल से दिल तक) नामक सीरीज के तहत सकारात्मक और ज्ञानवर्धन बातचीत करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन


इस मुहिम से करण जौहर और राजकुमार हिरानी के साथ साथ सोनाक्षी सिन्हा, कपिल शर्मा, एकता कपूर और संजय दत्त भी जुड़े हैं। वे भी एक एक कर श्री श्री रविशंकर के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स पर लाइव आएंगे। बातचीत का यह दौर 5 मई से 9 मई के बीच शाम 5 बजे चलेगा। मुहिम से जुड़े लोगों के अनुसार इन कलाकारों के माध्यम से लोगों के बीच सकारात्मक, आशावाद, आशा, शांति और प्रेम का फैलाव करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

फिल्म निर्माता महावीर जैन इस बारे में कहते हैं, 'शो का उद्देश्य 140 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने के साथ मानवता की भावना पैदा करना है।  फिल्म बिरादरी ऐसे कठिन वक्त में जीवन से लेकर रिश्ते, विशिष्टता, विश्वास, परिवार, प्रेम, सफलता, स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण, तनाव, हानि, आध्यात्मिकता, आशा और साहस जैसे विषयों पर बातचीत करते हुए नजर आएगी।' गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री ने बड़े पैमाने पर दिहाड़ी श्रमिकों के लिए शुरू की गई मुहिम 'आई स्टेंड विद ह्यूमैनिटी' के लिए हाथ मिलाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed