{"_id":"5dbd56c78ebc3e01702d331f","slug":"rajinikanth-with-golden-jubilee-award-isabelle-huppert-as-lifetime-achievement-award-at-iffi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IFFI: रजनीकांत को मिलेगा खास सम्मान, इस फ्रेंच अभिनेत्री का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चयन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI: रजनीकांत को मिलेगा खास सम्मान, इस फ्रेंच अभिनेत्री का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चयन
Sat, 02 Nov 2019 03:45 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 02 Nov 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत और इसाबेल हप्पर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गोवा में 20 नवंबर से शुरू होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में इस बार मशहूर अभिनेता रजनीकांत को खास तौर से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के इस साल 50 साल पूरे हो रहे हैं और इसे यादगार बनाने के लिए दुनियाभर की 50 महिला फिल्म निर्देशकों की फिल्मों का प्रदर्शन भी इस बार गोवा में होने जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को रजनीकांत को इस साल के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में खास सम्मान दिए जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस साल आइकन ऑफ गोल्डन जुबली ऑफ आईएफएफआई यानी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का स्वर्ण जयंती प्रतीक पुरस्कार मशहूर अभिनेता एस रजनीकांत को दिया जाएगा। रजनीकांत ने ट्विटर के ज़रिए इस पर अपनी खुशी जताई है और उन्हें इस तरह से पुरस्कृत किये जाने पर भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
गोवा फिल्म फेस्टिवल में इस साल का दूसरा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार फ्रेंच अभिनेत्री इसाबेल हप्पर्ट को प्रदान किया जाएगा। इस साल महिला फ़िल्ममेकर्स को भी इस आयोजन के केंद्र में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक गोवा फिल्म फेस्टिवल में इस साल 50 महिला निर्देशकों की विभिन्न फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 की एक खास बात ये भी है कि इस साल यहां दिखाई जानेवाली 200 से अधिक फिल्मों में से कुल 24 फ़िल्में ऑस्कर की रेस में हैं, जिनमें से चार फिल्में ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म कैटेगरी में शामिल होने की दौड़ में शामिल हैं।
गोवा में हो रहे IFFI का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर के बीच होने जा रहा है। समारोह का 50वां संस्करण होने के नाते इस समारोह का जश्न पहले से भी बेहद भव्य अंदाज में मनाया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इस समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों और गतिविधियों में निजी रूप से रुचि दिखा रहे हैं।