{"_id":"60ebd7b58ebc3edf8f046150","slug":"rajinikanth-will-return-to-politics-there-may-be-big-announcement-today-says-i-will-reconsider-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: रजनीकांत ने राजनीति से तोड़ा 'रिश्ता', आरएमएम भंग कर बोले- मेरी ऐसी कोई योजना नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़ा फैसला: रजनीकांत ने राजनीति से तोड़ा 'रिश्ता', आरएमएम भंग कर बोले- मेरी ऐसी कोई योजना नहीं
Mon, 12 Jul 2021 01:37 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:37 PM IST
सार
सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार यानी 12 जुलाई को रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत कर राजनीति में ना आने का फैसला किया है।
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : PTI
विस्तार
अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को कहा कि वह अपनी रजनी मक्कल मंदरम (आरएमएम) के पदाधिकारियों से इस बारे में चर्चा करेंगे कि भविष्य में राजनीति में शामिल होना है या नहीं। राजनीति से दूर रहने का विकल्प चुनने के छह महीने बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।
विज्ञापन
वह राजनीति में आएंगे या नहीं इसे चर्चा को एक बार फिर हवा देते हुए अभिनेता ने कहा कि मंच के भविष्य को लेकर मंदरम के पदाधिकारियों के मन में यह ‘सवाल’ घूम रहा है। रजनीकांत के सियासत में आने को लेकर दो दशक से भी ज्यादा समय से चर्चा होती रही है।
विज्ञापन
आरएमएम को पूर्व में अभिनेता के राजनीति में पदार्पण के लिये एक जरिये के तौर पर देखा जा रहा था। बीते दिसंबर में अभिनेता ने कहा था कि वह राजनीति में नहीं आएंगे और अपनी सेहत तथा 2016 में हुए गुर्दा प्रतिरोपण जैसे कारकों का हवाला दिया था।
विज्ञापन
Actor Rajinikanth says he would discuss with the office bearers of Rajini Makkal Mandram whether he would enter politics or not in the future, ahead of today's meeting with fans pic.twitter.com/3ByCVTbfYQ
— ANI (@ANI) July 12, 2021
हाल ही में स्वास्थ्य जांच कराकर अमेरिका से लौटे अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, “क्या मक्कल मंदरम को बने रहना चाहिए, और अगर हां तो उसका काम क्या होगा और यह सवाल पदाधिकारियों और प्रशंसकों के मन में उठ रहा है।”
उन्होंने कहा, “सवाल यह भी हैं कि भविष्य में मैं राजनीति में आउंगा या नहीं।” उन्होंने कहा कि वह मंदरम पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और फिर चर्चा के नतीजों के बारे में बताएंगे।