फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth Lokesh Kanagaraj Aamir Khan Nagarjuna Shruthi Haasan Know about fees of Movie Coolie Star Cast

Coolie Star Cast Fees: 'कुली' के लिए रजनीकांत की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, कैमियो के लिए आमिर पर भी बरसे नोट

Wed, 13 Aug 2025 12:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 13 Aug 2025 12:01 AM IST
सार

Coolie Movie Stars Fees: फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं। भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए रजनीकांत सहित अन्य सितारों को कितनी फीस मिली है? जानिए

विज्ञापन
Rajinikanth Lokesh Kanagaraj Aamir Khan Nagarjuna Shruthi Haasan Know about fees of Movie Coolie Star Cast
रजनीकांत-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

यह हफ्ता सिनेप्रेमियों के लिए खास है। एक तरफ फिल्म 'वॉर 2' रिलीज हो रही है। वहीं, इसी के साथ रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म 'कुली' भी सिनेमाघरों में लगेगी। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन, पूजा हेगड़े और कन्नड़ एक्टर उपेंद्र नजर आएंगे। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का भी इस फिल्म में कैमियो है। जानते हैं कि मेगा बजट फिल्म के लिए किस स्टार को कितनी फीस मिली है? 

विज्ञापन

Rajinikanth Lokesh Kanagaraj Aamir Khan Nagarjuna Shruthi Haasan Know about fees of Movie Coolie Star Cast
कुली - फोटो : एक्स@sunpictures

रजनीकांत को मिली सबसे ज्यादा फीस'
कुली' (फिल्म के पोस्टर में इसका नाम 'कूली' लिखा जा रहा है) में रजनीकांत ने लीड रोल अदा किया है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 350 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। अभिनेता रजनीकांत को फिल्म के लिए 150-200 करोड़ रुपये फीस दी गई है। इसमें वे देवा की भूमिका में नजर आएंगे, जो सोने का तस्कर है। कहा जा रहा है कि एक्टर की फीस 150 करोड़ रुपये थी, मगर प्री-बुकिंग को देखते हुए मेकर्स ने उनकी फीस बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth Lokesh Kanagaraj Aamir Khan Nagarjuna Shruthi Haasan Know about fees of Movie Coolie Star Cast
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

लोकेश कनगराज
इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। वे इस समय इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग निर्देशकों में शामिल हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें भी तगड़ी फीस मिली है। जानकारी के मुताबिक लोकेश कनगराज को 50 करोड़ रुपये फीस दी गई है। बता दें कि लोकेश को मास्टर, विक्रम और लियो जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन

Rajinikanth Lokesh Kanagaraj Aamir Khan Nagarjuna Shruthi Haasan Know about fees of Movie Coolie Star Cast
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
अभिनेता आमिर खान फिल्म 'कुली' में कैमियो रोल करते दिखाई देंगे। छोटी सी भूमिका के लिए भी उन्हें अच्छी-खासी फीस दी गई है। आमिर ने फिल्म में दहा नाम के गैंगस्टर का रोल किया है। करीब 15 मिनट के किरदार के लिए उन्हें 20 करोड़ रुपये फीस दी गई है। 

Rajinikanth Lokesh Kanagaraj Aamir Khan Nagarjuna Shruthi Haasan Know about fees of Movie Coolie Star Cast
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

नागार्जुन और अनिरुद्ध रविचंद्र
इस फिल्म में सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आएंगे। वे साइमन का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 10 करोड़ रुपये फीस दी गई है। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र को इस फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस दी गई है। 'जेलर' के बाद अनिरुद्ध एक बार फिर रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं।

Rajinikanth Lokesh Kanagaraj Aamir Khan Nagarjuna Shruthi Haasan Know about fees of Movie Coolie Star Cast
'कुली' के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

इन सितारों को भी मिले करोड़ों
'बाहुबली' के कटप्पा यानी अभिनेता सत्यराज को भी अपने किरदार के लिए करीब पांच करोड़ रुपये फीस मिली है। वहीं, उपेंद्र को 'कलीशा' के रोल के लिए करीब चार करोड़ रुपये फीस दी गई है। श्रुति हासन प्रीति के रोल में नजर आएंगी, उन्हें भी चार करोड़ रुपये फीस दी गई है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े को 'मोनिका' गाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये फीस दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed