फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth and Akshay Kumar's '2.0' is a 'Make In India' movie

रजनीकांत की '2.0' है 'मेक इन इंडिया' फिल्म

Tue, 04 Apr 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Tue, 04 Apr 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth and Akshay Kumar's '2.0' is a 'Make In India' movie
रजनीकांत
आमतौर पर जहां बड़े बजट की भारतीय फिल्मों को विदेशो में शूट किया जाता है वहीं रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ' 2.0' पूरी तरह से भारत में बनी फिल्म है यानि ये एक 'मेक इन इंडिया' फिल्म है जिसमें वीएफएक्स से लेकर हर तरह के ग्राफिक्स का निर्माण इंडिया में ही हुआ है। यहां तक कि फिल्म की टेक्निकल टीम भी भारतीय है।
विज्ञापन


रजनीकांत की इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा है और इसे अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। '2.0' फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार और एमी जैक्सन भी नजर आएंगी। रिलीज से पहले ही ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि मेक इन इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी एक स्कीम है जिसे देशी और विदेशी कंपनियों द्वारा भारत में ही वस्तुओं के निर्माण पर ज़ोर देने के लिए बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'2.0' में रजनीकांत लीड रोल में हैं जबकि अक्षय कुमार एक वैज्ञानिक के रोल में नजर आएंगे जो बाद में एक एक्सपैरिमेंट खराब होने की वजह से क्रोमैन बन जाता है। जब से ये फिल्म अनाउंस हुई है तभी से इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सभी बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बता दें कि ट्रेलर फिल्म की रिलीज से एक महीने पहले यानि सितंबर में आउट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed