{"_id":"5c80fd46bdec2214720f9eed","slug":"rajesthan-high-court-refused-to-demolish-fir-against-shahrukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की बढ़ी मुश्किलें, 'रईस' भगदड़ मामले में FIR नहीं होगी रद्द, राजस्थान हाईकोर्ट करेगा सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की बढ़ी मुश्किलें, 'रईस' भगदड़ मामले में FIR नहीं होगी रद्द, राजस्थान हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
Thu, 07 Mar 2019 04:51 PM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 07 Mar 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के लिए एक बार फिर मुसीबत खड़ी हो गई हैं। फिल्म 'रईस' की प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान राजस्थान के कोटा स्टेशन पहुंचे थे। जहां उन्हें देख लोगों के बीच भगदड़ मच गई थी। साल 2017 में फिल्म रईस की प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान राजधानी एक्सप्रेस से कोटा पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने स्टेशन पर फैन्स को गिफ्ट बांटे थे। स्टेशन पर भगदड़ मचने के चलते कई लोग घायल हो गए थे।गौरतलब है कि याचिकाकर्ता के केस वापस लेने के बाद भी राजस्थान हाईकोर्ट ने एफआईआर को रद्द करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद शाहरुख खान पर धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। बता दें कि याचिकाकर्ता के केस वापस लेने पर भी राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले को बनाए रखने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे वेंडर विक्रम सिंह ने शाहरुख खान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। वहीं, दूसरी तरफ जब विक्रम ने केस वापस लेने का फैसला लिया तो कोर्ट ने बिना शिकायत भी मामले को जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
कोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने, कोटा स्टेशन पर मौजूद लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोपी हैं। मामले पर कार्रवाई आगे बढ़ी तो शाहरुख खान 28 मई को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश हो सकते हैं।
विज्ञापन