Rajeev Sen: राजीव सेन ने चारु असोपा के आरोपों को किया खारिज, बेटी के साथ शेयर किया वीडियो
हाल ही में राजीव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बेटी जियाना अपने पापा राजीव के कंधों पर बैठी नजर आ रही हैं।
विस्तार
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही अनबन के चलते सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों एक-दूसरे पर कोई न कोई आरोप लगाते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही चारु ने एक व्लॉग में अपने पति राजीव पर आरोप लगाया था कि राजीव अपनी बेटी जियाना सेन से कभी मिलने नहीं आते हैं। अब राजीव सेन ने चारु की बातों का जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
हाल ही में राजीव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बेटी जियाना अपने पापा राजीव के कंधों पर बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों पिता और बेटी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते और क्वालिटी टाइम बिताते देखे जा रहे हैं। राजीव ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'डैडीज लिटिल प्रिंसेस फॉरएवर'। राजीव के इस वीडियो पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'भले ही राजीव पति गलत हों, लेकिन वे एक अच्छे पिता हैं। ये उनके और जियाना के बॉन्ड से पता चलता है।' फैंस उनके इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
दरअसल, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में कहा था, 'मैंने उन्हें आमने-सामने भी बताया है, ये बात उनके घरवालों को भी पता है, कि सिर्फ मेरा और राजीव का रिश्ता टूटा है। जियाना के रिश्ते अभी भी अपने पिता, दादा और दादी के साथ पहले जैसे ही हैं। मैं जियाना और राजीव को कभी अलग नहीं करूंगी। मैंने राजीव से कहा था कि वे जब चाहे अपनी बेटी से मिल सकते हैं। उन्हें केवल मुझे एक मैसेज भेजना है और मुझे इंफॉर्म करना है। चारु ने आगे कहा, हमें शिफ्ट हुए एक महीना हो गया है, लेकिन वे एक बार भी अपनी बेटी से मिलने नहीं आए।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, राजू के किरदार में वापसी करेंगे अक्षय कुमार?
वहीं, कुछ दिनों पहले, राजीव ने अपना यूट्यूब व्लॉग फैंस के साथ साझा करते हुए कहा 'मैं चारु के साथ संपर्क में हूं और अपनी ओर से, मैं उनके साथ अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करता हूं। मैं अच्छे व्हाट्सएप संदेश भेजता हूं और उन्हें महसूस करावाता हूं कि मैं वहां हूं, भले ही हम साथ नहीं हैं, लेकिन मैं उन से यह कंफर्म करता हूं कि जियाना अच्छी है।'
Filmy Wrap: पीएम के कपड़ों पर प्रकाश राज की टिप्पणी और साउथ डेब्यू को तैयार कार्तिक, पढ़ें मनोरंजन की खबरें