फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release

Box office: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘एक दिन’ तक, इस शुक्रवार रिलीज हुई 7 फिल्में; जानिए किसने किया कितना कलेक्शन

Sat, 02 May 2026 08:04 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 02 May 2026 08:04 AM IST
सार

Box Office Collection: ‘राजा शिवाजी’, 'एक दिन' और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं ‘भूत बंगला’, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ बीते कुछ दिनों से थिएटर्स में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release
राजा शिवाजी और एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें से कुछ हालिया रिलीज हैं, तो वहीं कुछ फिल्में बीते कुछ दिनों से थिएटर्स में लगी हुई हैं। ‘राजा शिवाजी’, 'एक दिन' और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 1 मई को रिलीज हुई है। वहीं ‘भूत बंगला’, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ पहले से ही थिएटर्स में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन

Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release
राजा शिवाजी और एक दिन - फोटो : सोशल मीडिया

‘राजा शिवाजी’ और 'एक दिन' का कलेक्शन
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' 1 मई को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। 'राजा शिवाजी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 13.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं 'एक दिन' फिल्म की शुरुआत सुस्त रही। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राजा शिवाजी के मुकाबले इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम है। जुनैद खान की पिछली फिल्म 'लवयापा' ने पहले दिन इससे भी कम कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release
द डेविल वियर्स प्राडा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में है। फिल्म ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

ये भी पढ़ें- Ek Din Box Office: कैसी रही 'एक दिन' की शुरुआत? जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने

वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 6.57 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन भी वापसी कर रहे हैं। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे।

विज्ञापन

Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की रिलीज को पूरे 15 दिन हो चुके हैं। 15वें दिन ‘भूत बंगला’ ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस फिल्म ने कुल 132.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइ़ड फिल्म ने 211.05 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘माइकल’ फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन कर रही है और इसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को 8वें दिन 2.76 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म ने टोटल नेट 28.81 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने तहलका मचा रखा है। दुनियाभर में इसने 2,453.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release
पैट्रियट फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

'पैट्रियट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ममूटी और मोहनलाल की मच अवेटेड पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पैट्रियट' भी 1 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहा। पहले दिन इसने भारत में टोटल नेट 9.80 करोड़ की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 29.37 करोड़ रुपये का रहा। 

Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 44 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

'धुरंधर द रिवेंज' ने 44वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.05 करोड़ की कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म ने टोटल नेट 1,136.14 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,785.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

Raja Shivaji The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection Day 1 Amid Bhooth Bangla And Michael Release
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की फिल्मों का जलवा
इनके अलावा साउथ की फिल्में जैसे- ‘पैट्रियट’, 'कारा' और 'केडी: द डेविल' भी टक्कर में रहेंगी। ‘पैट्रियट’ ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं 'कारा' फिल्म ने शुक्रवार को 6.95 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा 'केडी द डेविल' ने शुक्रवार को 3.50 की कमाई की। 'कारा' और 'केडी द डेविल' गुरुवार को रिलीज हुई थी। 

‘राजा शिवाजी’, ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, ‘भूत बंगला’ और ‘माइकल’ जैसी हालिया रिलीज फिल्मों को आने वाले दिनों में फायदा मिल सकता है, क्योंकि वीकएंड रहेगा। अब ऐसे में देखना होगा कि नई रिलीज हुई फिल्में जैसे- ‘राजा शिवाजी’, ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘एक दिन’ इन फिल्मों को कैसी टक्कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed