फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Earnings And Reports

Box Office Collection: ‘राजा शिवाजी’ के जादू के बीच 'कृष्णावतारम' ने भी जीता लोगों का दिल, जानें कलेक्शन

Fri, 15 May 2026 08:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 15 May 2026 08:52 PM IST
सार

Box Office Collection: राजा शिवाजी फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं, वहीं 'कृष्णावतारम' की रिलीज को रिलीज हुए एक वीक पूरा हो गया है। जानिए आज शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Earnings And Reports
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं। किसी फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता है तो किसी से ऑडियंस निराश हुई है। इस बीच राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं 'कृष्णावतारम' भी और दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। जानिए इन फिल्मों ने आज कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Earnings And Reports
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X

'कृष्णावतारम' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'कृष्णावतारम' 7 मई को रिलीज हुई थी। बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्मों के बीच ये नए एक्टर्स वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने गुरुवार को 1.45 करोड़ की कमाई की थी। सेकनिक के मुताबिक आज शुक्रवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.20 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 14.26 करोड़ की हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Earnings And Reports
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितेश देशमुख निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनी है। इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी रिलीज के 15वें दिन 1.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.99 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Earnings And Reports
राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला

वीकएंड पर बढ़ी सकती है कमाई 
बता दें कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आने वाले दो दिनों में वीकएंड होने के चलते इनकी कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है। इस बीच ‘राजा शिवाजी’ फिल्म भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की कोशिश में रहेगी। 

Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Earnings And Reports
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से होगी टक्कर 
हालांकि आज 15 तारीख को आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' और संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ भी रिलीज हो गई है। तो अब ये भी फिल्मों की टक्कर में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की भूत बंगला भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed