फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra pornography case: Actor advocate states that prosecution is intentionally delaying proceedings

Raj Kundra: 'पोर्नोग्राफी केस में जान-बूझकर की जा रही देरी', राज कुंद्रा के वकील का बड़ा दावा

Mon, 04 Dec 2023 04:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Dec 2023 04:16 PM IST
सार

राज कुंद्रा के वकील ने एक बयान जारी कर कहा है कि 'अभियोजन पक्ष जानबूझकर मामले में देर कर रहा है'।
 

विज्ञापन
Raj Kundra pornography case: Actor advocate states that prosecution is intentionally delaying proceedings
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजनेसमैन से अभिनेता बन चुके राज कुंद्रा को वर्ष 2021 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर अश्लील सामग्री बनाने के आरोप थे। राज कुंद्रा पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में उन्हें मामले में अग्रिम जमानत दे दी गई। लेकिन तब से इस मामले पर कार्यवाही लंबित है। अब इस मामले में राज कुंद्रा के वकील का आधिकारिक बयान सामने आया है। कुंद्रा के वकील ने एक बयान जारी कर कहा है कि 'अभियोजन पक्ष जानबूझकर मामले में देर कर रहा है'।

विज्ञापन


राज कुंद्रा के वकील ने जारी किया बयान
राज कुंद्रा के वकील एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने बयान में कहा है, 'राज कुंद्रा के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही 2021 से लंबित है। हम लगातार अभियोजन पक्ष से न्यायिक कार्यवाही में तेजी लाने का अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि, मामले के रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि अभियोजन पक्ष जानबूझकर न्यायिक कार्यवाही में देरी कर रहा है'।
विज्ञापन

Bold Scenes: रणबीर कपूर से पहले बिना कपड़ों के फिल्मों में बोल्ड सीन दे चुके हैं ये सितारे, खूब मचा था बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- 'मेले क्लाइंट के अधिकार का उल्लंघन हुआ'
एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने बयान में आगे कहा, 'कार्यवाही में देरी से मेरे क्लाइंट राज कुंद्रा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है। मुकदमे का नतीजा जो भी हो, कार्यवाही जल्द हो, ये राज कुंद्रा का अधिकार है। ऐसा लगता है कि राज कुंद्रा के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं है और यही कारण है कि अभियोजन पक्ष की तरफ से कार्यवाही में देरी हो रही है'।
ZNMD 2: क्या बनने वाला है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल? निर्देशक जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट

राज कुंद्रा बना चुके हैं फिल्म
एडवोकेट ने आगे कहा, 'अभियोजन पक्ष का ऐसा रवैया जान-बूझकर है। यही वजह है कि हमारे देश में लंबित मामलों की संख्या काफी ज्यादा है। निर्दोष लोग बिना किसी निष्पक्ष सुनवाई के पीड़ित हो रहे हैं। एजेंसियों की रुचि सिर्फ आरोप लगाने और मीडिया ट्रायल करने में है'। बता दें कि जेल से वापस आने के बाद राज कुंद्रा ने फिल्म 'यूटी 69' बनाई है, जिसमें जेल में उनके संघर्ष को दिखाया गया है। 
Bade Miyan Chote Miyan: इस दिन जारी होगा 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर, अक्षय-टाइगर के एक्शन से होगा भरपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed