फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra gets Trolled for wearing shimmery full face mask on a dinner date with wife Shilpa Shetty Kundra

Raj Kundra: फेस मास्क को लेकर फिर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, नेटिजंस बोले- यह मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे

Sat, 06 May 2023 11:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 May 2023 11:01 PM IST
सार

अब हाल ही में, राज कुंद्रा का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राज ब्लैक कलर के स्टाइलिश फेस मास्क में दिखाई दे रहे हैं। अब इसे लेकर एक बार फिर इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Raj Kundra gets Trolled for wearing shimmery full face mask on a dinner date with wife Shilpa Shetty Kundra
शिल्पा और राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कई लोग तो उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं, लेकिन कभी-कभी अभिनेत्री को उनके पति की वजह से भी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में, राज कुंद्रा का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राज ब्लैक कलर के स्टाइलिश फेस मास्क में दिखाई दे रहे हैं। अब इसे लेकर एक बार फिर इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

शिल्पा के पति राज कुंद्रा हुए ट्रोल
गौरतलब है कि अश्लील वीडियो बनाने के विवाद के बाद राज कुंद्रा आए दिन यूजर्स के निशाने पर आते रहते हैं। इस केस के बाद से ही राज कुंद्रा को फेस मास्क के साथ मीडिया में स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में, शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक डिनर डेट पर जाते नजर आईं। यह वीडियो एक फैन द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया । इस वीडियो में राज एक फेस मास्क पहने कार से उतरते नजर आ रहे हैं और तेजी से चलते भी दिखाई दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
राज कुंद्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच काफी वायरल हो रहा है। इसे लेकर नेटिजंस ने उन्हें टारगेट कर लिया है, जिसके चलते फिल्हाल राज कुंद्रा की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,  'इनके साथ ऐसा क्या गलत हुआ है, जो यह मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसे काम करते ही क्यों हो जो मुंह छिपाना पडे़।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘नॉर्मल फैमिली में तो वाइफ कभी भी अपने हसबैंड को साथ न ले जाएं।'

Vidyut Jammwal: विद्युत ने सरकार से की रेसलर्स की मदद करने की गुजारिश, कहा- वे एथलीट से पहले देश के नागरिक

विज्ञापन

शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं
आपको बता दें कि एक तरफ तो शिल्पा अपनी फिटनेस से फैंस की वाहवाही लूटते दिखाई देती हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति राज कुंद्रा अपनी हरकतों की वजह से यूजर्स के निशाने पर आते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल, शिल्पा रियलिटी शोज जज करते ही नजर आ रही हैं ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed