फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahul’s ex-girlfriend Saloni: I hit Pratyusha, but they beat me first

'हां मैंने प्रत्यूषा बनर्जी को धक्का दिया था, लेकिन पहले उसने मुझे मारा था'

Thu, 14 Apr 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Rahul’s ex-girlfriend Saloni: I hit Pratyusha, but they beat me first

टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत मामले जिसका नाम सबसे ज्यादा उछल रहा है, उसने आखिरकार चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है। यह नाम है, प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की पूर्व प्रेमिका सलोनी शर्मा का। उन्होंने द टाइम्स ऑफ इंडिया से लंबी बातचीत की है। साथ ही पुलिस में भी अपना बयान दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


सलोनी ने बीते दस महीनों में घटी सभी घटनाओं को बारी-बारी से सामने रखा है। इसमें पहले हम आपको बता दें कि प्रत्यूषा के दोस्तों और परिवार ने आरोप लगाया है कि सलोनी शर्मा ने राहुल की मौजूदगी में हाल ही में प्रत्यूषा का अपमान करते हुए उन्हें धक्का दिया था, जिससे वह काफी आहत हुई थी।
विज्ञापन


इस बात के बारे में सलोनी ने अपना पक्ष रखा है। यही नहीं, उन्होंने स्वीकार भी किया है कि हां, उन्‍होंने प्रत्यूषा को धक्का दिया था। लेकिन इससे पहले जो हुआ था वह किसी को नहीं पता है। अब वो इसे दुनिया के सामने लेकर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन के लिए मैं राहुल के फ्लैट पर गई थी

Rahul’s ex-girlfriend Saloni: I hit Pratyusha, but they beat me first

सलोनी ने बताया कि बीती 11 फरवरी को वह राहुल के कंडीवली अपार्टमेंट गई थीं, जहां हाल ही में राहुल-प्रत्यूषा के साथ रहने के लिए गए थे। सलोनी ने बताया, 'मैं राहुल को छोड़ चुकी थी। लेकिन मेरे पैसों को लेकर कुछ मामले (उनके साथ संबंध में रहने के दौरान राहुल को उनकी कंपनी चलाने के लिए दिए थे) उनके साथ उलझे हुए थे। मैं उसी के बारे में बात करने गई थी, जो कि राहुल उन्हें वापस नहीं कर रहे थे। यह मुझे गुस्सा दिला रहे था, मैं उस दिन उनसे पूछने गई थी कि आखिर कब तक वह मुझे मेरे पैसे लौटाएंगे।' इससे आगे खुलता है असली राज।

सलोनी बताती हैं, 'उस दिन जब वह राहुल के अपार्टमेंट पहुंची, राहुल और प्रत्यूषा मिलकर उनका अपमान करने लगे। वो लोग उन्हें धक्के देकर वहां से निकालने की कोशिश करने लगे। मुझे भारी अपमान हुआ, लेकिन राहुल से पैसों की बात करना जरूरी था, इसलिए मैंने उस घर से जाने से मना कर दिया। इस पर वो तेरी से मेरी तरफ मुझे धक्का देकर गिराने की नीयत से आगे बढ़े, इसके जवाब में मैंने उन्हें पीछे ढकेला।'

यही नहीं, सलोनी के मुताबिक तब उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर बंगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। वह बताती हैं, 'बाद में पुलिस के समझाने बुझाने और राहुल-प्रत्यूषा के निवेदन पर मैंने केस वापस लिया था। मैं बिना मतलब लोगों की नजर में नहीं आना चाहती थी।' गौरतलब है कि फिलहाल उसी पुलिस स्टेशन में प्रत्यूषा की मौत का केस चल रहा है।

मुझे ही इस मौत की जिम्मेदार की तरह पेश किया जा रहा

Rahul’s ex-girlfriend Saloni: I hit Pratyusha, but they beat me first

सलोनी के अनुसार पु‌लिस इस पूरे मामले को अच्छी तरह से जानती है, क्योंकि उन्होंने एक-एक पल की जानकारी पुलिस को पहले ही दे चुकी थीं। इतना ही नहीं, अपने बयान में सलोनी ने बताया है कि उसने ही प्रत्यूषा की मौत के बाद सबसे पहले पुलिस को इस बाबात जानकारी दी थी। सलोनी के अनुसार उसने पुलिस से बयान दर्ज कर लेने की बात कही थी।

सलोनी का कहना है कि उसके पूर्व संबंधों को इस तरह से पेश किया जा रहा है, जैसे वो ही इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार है। सलोनी का कहना है कि टीवी कलाकार ही उसके नाम को सबसे ज्यादा घसीट रहे हैं। हर शाम उसके नाम के साथ कुछ ना कुछ नया पेश कर दिया जाता है।

सलोनी ने कहा 'मैं और राहुल पांच साल तक साथ रहे जबकि प्रत्यूषा पिछले दस महीने से राहुल की जिंदगी में आई। जब 2011 मैं राहुल से मिली तो मैं मॉडलिंग के लिए कलकत्ता जाने की तैयारी कर रही थी और राहुल बतौर टीवी निर्माता अपना करियर शुरु करना करना चाहता था। 2011 में शुरू हुआ ये रिश्ता पांच साल तक चला। ये तब खत्म हुआ जब मेरी जानकारी के बिना ही राहुल और प्रत्यूषा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया।' सलोनी ने कहा कि उसे परिवार में झगड़ा कराने वाली की तरह पेश किया जा रहा है। इससे उसे बहुत दुख पहुंचा है। सलोना का कहना है कि उसने 30 लाख रुपये भी राहुल के बिजनेस में लगाए थे।

राहुल की वजह से मैं कर्ज में डूबी हूं

Rahul’s ex-girlfriend Saloni: I hit Pratyusha, but they beat me first

सलोनी का कहना है कि उसे कुछ दोस्तों के जरिए प्रत्यूषा और राहुल के रिश्ते के बारे में पता चला, उसने कहा कि राहुल तो इस बात से इंकार करता रहा लेकिन प्रत्यूषा ने उससे कंपनी छोड़ देने के लिए कहा। जिसने उसे बेहद असमंजस की स्थिति में डाल दिया। सलोनी का कहना है कि हालांकि राहुल ने इसके लिए उससे अगले दिन कॉल करके माफी मांगी। सलोनी के अनुसार उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राहुल शादीशुदा है। अगर पता होता तो वो कभी राहुल से नजदीकी ना बढ़ाती।

सलोनी के अनुसार जब उसने प्रत्यूा के बर्थडे पर दोनों की शादी की बात सुनी तो वो सन्न रह गईं। वो अगले दिन ही प्रत्यूषा के फ्लैट पर पहुंच गईं। जहां प्रत्यूषा के मां-पाप भी मौजूद थे। सलोनी के अनुसार 'मेरे राहुल के भला-बुरा कहने पर उसने मेरे पापा को फोन कर मुझे वहां से जाने के लिए कहा। मेरे पापा ने प्रत्यूषा के पिता को मेरे साथ हुए धोखे का हवाला देते हुए कहा था कि वो उनकी बेटी के साथ भी ऐसा ही करेगा।'

सलोनी के अनुसार उसने राहुल की कंपनी छोड़ दी, जबकि उसने भारी निवेश कंपनी में किया था। सलोनी का कहना है 'मैं और मेरे पापा बुरी तरह से कर्ज में डूबे हुए हैं। लगातार उनपर लोन चुकाने के लिए तकाजे हो रहे हैं। इतना सब होने के बाद इस रिश्ते में मेरे लिए कुछ नहीं बचा था, हां मैं अपना पैसा पाने की कोशिस में राहुल से जरूर बात करती थी। मौं प्रत्यूषा को फोन और व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर चुकी थी।'

सलोनी का कहना है 'राहुल के माता-पिता अपने बेटे की मेरे साथ की गई हरकत के लिए शर्मिंदा थें उन्होंने कई दफा मुझे कॉल करकते बातें भी की। मेरे खिलाफ जिस तरह की खबरे चलाई जा रही हैं उनको लेकर मैं मानहानि की भी सोच रहा हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed