फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahul Bhatt confirms Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding jokes I will be there as a bouncer

Alia-Ranbir Wedding: 'रणबेलिया' की शादी में आलिया के भाई राहुल भट्ट बनेंगे बाउंसर, जानें क्या है इसकी वजह?

Sat, 09 Apr 2022 04:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 04:48 PM IST
सार

एक नए साक्षात्कार में, आलिया के भाई राहुल भट्ट ने कहा कि उन्हें विशेष अवसर पर इनवाइट किया गया है और कहा कि वह सभी समारोहों के लिए वहां मौजूद रहेंगे। इसी के साथ वह शादी में बाउंसर बनकर जाएंगे। 

विज्ञापन
Rahul Bhatt confirms Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding jokes I will be there as a bouncer
राहुल भट्ट, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड के गलियारों से इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो यह कपल इसी महीने अप्रैल में जल्दी ही शादी कर सकता है, लेकिन दोनों की तरफ से अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। अब इस पर आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने एक मीडिया साक्षात्कार में कपल की शादी को लेकर बात की है। एक नए साक्षात्कार में, आलिया के भाई राहुल ने कहा कि उन्हें खास मौके पर इनवाइट किया गया है और उन्होंने कहा कि वह सभी समारोहों के लिए वहां मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह आलिया के फंक्शन में बाउंसर बनेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

इसलिए आलिया की शादी में बाउंसर बनेंगे राहुल भट्ट
मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में बात करते हुए राहुल भट्ट ने कहा,"हां, शादी हो रही है और मुझे आमंत्रित किया गया है। मैं समारोहों के लिए वहां रहूंगा। हालांकि मैं गाना और डांस नहीं करने जा रहा हूं। वह हंसते हुए कहते हैं कि मैं पेशे से जिम ट्रेनर हूं और मैं वहां एक बाउंसर की हैसियत से वहां रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा-मैं उसके लिए खुश हूं
आलिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "इतनी कम उम्र में उसने जो हासिल किया है, उसे देखकर मैं वाकई खुश हूं। उसके पास काम करने के लिए एक ग्रेट बॉडी है और उसने प्रसिद्धि, भाग्य और वास्तविक प्यार पाया है, जो आज के समय में मौजूद नहीं है। उसे अपनी पसंद, ईश्वर, अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अच्छे कर्मों की वजह से ही सब कुछ मिला है। सही उम्र में, वह सही चुनाव कर रही है।"

विज्ञापन

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं रणबीर-आलिया
आलिया और रणबीर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने 2017 में ब्रह्मास्त्र के सेट पर मुलाकात के बाद एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और एक साल बाद उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार कर लिया था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और फैंस को भी ये जोड़ी बेहद पसंद आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed