फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ragini 3 horror film Announces Starring Tamannaah Bhatia and Junaid Khan Directed by Shashank Ghosh

‘रागिनी 3’ में तमन्ना भाटिया संग मिलकर डराएगा ये स्टार किड, शशांक घोष ने संभाली निर्देशन की कमान

Fri, 13 Feb 2026 10:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:36 AM IST
सार

Ragini 3 Movie Star Cast: बालाजी मोशन पिक्चर्स ने हाल ही में फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस हॉरर फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगी। ‘रागिनी 3’ में उनके साथ एक नामी बॉलीवुड स्टार का बेटा नजर आएगा। 

विज्ञापन
Ragini 3 horror film Announces Starring Tamannaah Bhatia and Junaid Khan Directed by Shashank Ghosh
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

विस्तार

फिल्म ‘रागिनी 3’ को शशांक घोष डायरेक्टेड करेंगे। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर मेकर्स ने जानकारी साझा की है। इसमें तमन्ना भाटिया के अपोजिट कौन हीरो है? फिल्म में उनकी जोड़ी किसके साथ बन रही है? जानिए। 

विज्ञापन
Trending Videos

Ragini 3 horror film Announces Starring Tamannaah Bhatia and Junaid Khan Directed by Shashank Ghosh
जुनैद खान, तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला
आमिर खान के बेटे जुनैद संग बनेगी तमन्ना की जोड़ी
‘रागिनी 3’ में जुनैद खान तमन्ना भाटिया के साथ नजर आएंगे। आमिर खान के बेटे जुनैद ने इससे पहले ‘लवयापा’ जैसी रोमांटिक फिल्म की थी। अब वह हॉरर फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं। इसमें तमन्ना और वह दमदार किरदारों में नजर आएंगे। 
‘रागिनी’ सीरीज की फिल्मों में रोमांस, धोखा और हॉरर का डोज दर्शकों को दिया जाता है, ऐसा ही कुछ तीसरी कड़ी में भी देखने को मिलेगा। 

ये खबर भी पढ़ें: साबुन की ब्रांड एंबेसडर बनकर विवादों में फंसी तमन्ना भाटिया, बीजेपी सांसद बोले- 'कन्नड़ एक्ट्रेस क्यों...' 

फिल्म ‘रागिनी 3’ में शामिल उम्दा टीम 
तमन्ना भाटिया और जुनैद की इस फिल्म में एक उम्दा टीम शामिल है। साहिर रजा इस प्रोजेक्ट का क्रिएटिव एंगल देखेंगे। शशांक घोष फिल्म के निर्देशक हैं। वह पहले भी बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘फ्रेडी’ जैसी सफल फिल्में कर चुके हैं। 

इस साल कई फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं तमन्ना भाटिया? 
फिल्म 'रागिनी 3' के अलावा तमन्ना भाटिया 'वी शांताराम' की बायोपिक कर रही हैं। वहीं एक हॉरर फिल्म 'वन' भी कर रही हैं। इसके अलावा 'रेंजर' नाम की फिल्म भी उनके पास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed