‘फ्रॉड अलर्ट!’, फेक अकाउंट को लेकर आर माधवन ने दी लोगों को चेतावनी; कहा- ‘फर्जी है, कृपया सावधान रहें’
R Madhavan: एक्टर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
फैक अकाउंट को लेकर आर माधवन ने दी लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उनका नाम लेकर लोगों से बात कर रहा है, जबकि उसका उनसे या उनकी टीम से कोई संबंध नहीं है।
एक फर्जी अकाउंट है, कृपया सावधान रहें
माधवन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'फ्रॉड अलर्ट… यह व्यक्ति मुझसे या मेरी टीम से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। यह दावा कर रहा है कि यह मुझे रिप्रेजेंट करता है और सोशल मीडिया पर मेरी तरफ से लोगों से बात करता है। यह पूरी तरह से एक फर्जी अकाउंट है, कृपया सावधान रहें।'
विज्ञापन विज्ञापन
ऐसा कोई दूसरा अकाउंट नहीं है
उन्होंने आगे लिखा, 'इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दूसरा अकाउंट नहीं है जो मुझे रिप्रेजेंट करता हो या मेरी तरफ से बात करता हो। कृपया इस बात का ध्यान रखें और सतर्क रहें।'
माधवन ने यह भी बताया कि इस मामले में उस व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है, ताकि उसे इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके।
आर माधवन आखिरी बार 'धुरंधर' में नजर आए थे। वे अजय सानयाल के किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से काफी सराहना बटोरी। अब वे फिल्म के दूसरे पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' में नजर आएंगे।