जेंटलमैन निकले आर. माधवन! एक्टर ने दिए रिलेशनशिप गोल्स, रिश्तों को लेकर कही ऐसी बात, फैंस बोले- ‘ग्रीन फ्लैग’
R Madhavan: आर. माधवन एक बार फिर अपने प्यारे अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। रिश्तों को लेकर उनकी सोच ने फैंस का दिल जीत लिया है। जानिए ऐसा क्या पोस्ट किया उन्होंने, जो चर्चा का विषय बन गया है।
विस्तार
हाल ही में धुरंधर 2 में नजर आए आर. माधवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वे किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि एक पोस्ट की वजह से, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या पोस्ट किया और वो क्यों चर्चाओं में हैं।
5 चीजें जो पुरुष अपनी पत्नी से मांगने में शर्माते हैं
‘धुरंधर’ एक्टर आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसका टाइटल था- ‘पुरुषों को पसंद आने वाली 5 आदतें, जिन्हें वे अपनी पत्नियों से मांगने में शर्माते हैं।’ यानी ऐसी 5 बातें जो पुरुष अपनी पार्टनर में पसंद करते हैं, लेकिन खुलकर कह नहीं पाते।
ये भी पढ़ें- Movie Daadi Ki Shaadi Review: इमोशंस परोसने निकली फिल्म ट्विस्ट्स में उलझी, कपिल शर्मा भी नहीं जमा पाए रंग
पोस्ट में बताया गया कि पुरुष चाहते हैं कि उनकी पार्टनर कभी-कभी खुद पहल करे, पब्लिक में उनकी तारीफ करे, बिना वजह प्यार जताए, भरोसा साफ तौर पर दिखाए और बाहरी लोगों से ज्यादा अपने रिश्ते को प्राथमिकता दे।
बता दें कि माधवन ने सरिता बिरजे से शादी की है, जो कभी उनकी स्टूडेंट थीं। दोनों ने शादी से पहले करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

हमारी भी बाकी कपल्स की तरह लड़ाइयां होती हैं
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में माधवन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘हमारी भी बाकी कपल्स की तरह लड़ाइयां होती हैं, लेकिन हमारे बीच बहुत सम्मान है। सरिता मुझे सिर्फ एक स्टार की तरह नहीं देखतीं, बल्कि एक बराबरी के साथी की तरह देखती हैं। और मैं कभी मौका नहीं छोड़ता कि उन्हें यह महसूस कराऊं कि मैं खुद को कितना खुशकिस्मत मानता हूं।’
बेटे ने एक्टिंग की जगह चुनी स्विमिंग
शादी के छह साल बाद दोनों माता-पिता बने। साल 2005 में उनके बेटे वेदांत का जन्म हुआ। जहां माधवन ने एक्टिंग की दुनिया चुनी, वहीं वेदांत ने स्विमिंग में अपना करियर बनाया। वेदांत ने 2019 में एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।