फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan has preparing his upcoming film Rocketry The Nambi Effect recorded music video

फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' की तैयारी जोरों पर, आर माधवन ने किया म्यूजिक रिकॉर्ड

Sun, 04 Oct 2020 12:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Oct 2020 12:11 PM IST
सार

  • आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' को लेकर चर्चा में हैं।
  • फिल्म की म्यूजिक रिकॉर्डिंग की तैयारी चल रही है।
  • फिल्म मशहूर वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक है।

विज्ञापन
R Madhavan has preparing his upcoming film Rocketry The Nambi Effect recorded music video
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म मशहूर वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक है। इस फिल्म की तैयारी इन दिनों जोरों पर है। फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' में आर माधवन नंबी नारायणन के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी आर माधवन ही हैं। इन दिनों फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' की म्यूजिक रिकॉर्डिंग की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी खुद आर माधवन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह स्टूडियो नजर आ रहा है जहां फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' का म्यूजिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए आर माधवन ने यह भी बताया है कि इस फिल्म के संगीत में कौन-कौन से कलाकारों का सहयोग है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Recording today with the mighty #MacedonianSymphonicOrchestra for the score #Rocketry. Music by Sam C S with arrangements by Jim Satya. Orchestration team led by Michael Hyman - Composer, Orchestrator, Musical Director with Chris Whiter Music and Japjisingh Valecha. Have to say some of the best music we've recorded in a longtime. All booked and sessions produced by Bohemia Junction Limited with Fames Project - Orchestral Music Recording thanks to all the hard work from Sachin Lal Famesproject Laurent K brilliantly conducted and led by Oleg Kondratenko. Do listen out for the great score when the film releases. #Chennai - #Mumbai - #London - #UAE - #Skopje #Rocketrythefilm @actormaddy @samcsmusic @vijaymoolan @TricolourFilm @milestone2music

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on



सोशल मीडिया पर फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' की म्यूजिक रिकॉर्डिंग का यह वीडियो वायरल हो रहा है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक और आर माधवन के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि आर माधवन की यह फिल्म पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की बायोपिक है जिन्हें साजिशन जासूसी के आरोपों में फंसा दिया गया। 

नंबी को देसी तकनीक से विकसित दुनिया के पहले क्रायोजेनिक इंजन का क्रेडिट मिल सकता था अगर ऐन मौके पर उन पर जासूसी का आऱोप न लगता और वह जेल में न डाल दिए गए होते। फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' तमिल, अंग्रेजी और हिन्दी में बनाई गई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। 


पढ़ें: Sachin Khedekar Interview: ‘हम आज भी हिंदी में प्रेमचंद पर अटके हैं नए लेखक नाटक लिखते ही नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed