Tripti Dimri: अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिलेशन?
बता दें कि लंबे वक्त से तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा के रिलेशन की खबरें चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस की हालिया तस्वीर ने इन्हें और पक्का कर दिया है।
विस्तार
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मीडिया की सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपनी किसी नई फिल्म या एक्टिंग की वजह से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, तृप्ति डिमरी ने सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप की घोषणा कर दी है! तृप्ति अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं। तृप्ति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात को हवा दी है।
बता दें कि लंबे वक्त से तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा के रिलेशन की खबरें चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस की हालिया तस्वीर ने इन्हें और पक्का कर दिया है। तृप्ति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और कर्णेश की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। तृप्ति तस्वीर में कर्णेश के गले लगते नजर आ रही हैं। वहीं कर्णेश, तृप्ति को चूमते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ तृप्ति ने लिखा है, 'माय लव।' इसके अलावा उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
आपको बता दें कि तृप्ति और कर्णेश की यह तस्वीर दरअसल, कर्णेश की कंपनी में काम करने वाले असोसिएट प्रोड्यूसर सौरभ मल्होत्रा ने शेयर की। इसी तस्वीर को तृप्ति डिमरी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर दिया है। आपको बता दें कि बीते दिनों तृप्ति अपनी फिल्म 'कला' को लेकर खूब चर्चा में रहीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब तारीफ मिली है। यह फिल्म कर्णेश की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स ने प्रोड्यूस की है।
Filmy Wrap: आमिर दमदार वापसी को तैयार और केआरके पर कानूनी कार्रवाई करेंगे शाहरुख, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
इससे पहले 2020 में तृप्ति नेटफ्लिक्स की फिल्म 'बुलबुल' में नजर आईं, जो कि कर्णेश की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले ही बनी है। फिल्म 'कला' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खूब तस्वीरें भी शेयर कीं। हालांकि,अफेयर की बातों पर दोनों ने चुप्पी साधे रखी। बीते दिनों तृप्ति से पूछा गया कि क्या वह किसी को डेट कर रही हैं? इस पर उन्होंने कहा था, "मैं बस अभी यही कह सकती हूं, जहाज पहले ही रवाना हो चुका है।" शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'अभी उन्हें शादी नहीं करनी है और उसमें उन्हें सात से आठ साल लगेंगे।'
Tunisha Sharma Case: तुनिशा केस में फूटा शीजान खान की बहन का गुस्सा, बोलीं- शायद इसे ही घोर कलियुग कहते हैं