Swastika Mukherjee: फेक MMS स्कैंडल में फंसने के बाद स्वस्तिका पर उठे थे गंभीर सवाल, अभिनेत्री ने किया खुलासा
स्वस्तिका मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे एक फिल्म के सीन की वजह से वह एमएमएस स्कैंडल में फंस गई थीं।
विस्तार
'पाताल लोक' और 'क्रिमिनल जस्टिस 3' में नजर आईं अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने जा रही हैं। स्वस्तिका इरफान खान के बेटे बाबिल खान और तृप्ति डिमरी के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म 'कला' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब स्वस्तिका ने एक किस्सा साझा किया, जब फेक एमएमएस स्कैंडल के चलते उन्हें रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़े थे।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान स्वस्तिका मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म की थी, जिसके एक सीन को एमएमएस समझ लिया गया था। इस वजह से उन्हें बहुत परेशानी भी हुई थी। स्वस्तिका ने कहा, 'मैंने एक फिल्म की थी जिसका नाम था टेक वन। इसकी कहानी एक हीरोइन की थी, जिसका शूट किया हुआ इंटीमेट सीन लीक हो जाता है और उसके नाम पर एमएमएस स्कैंडल शुरू हो जाता है।'
Weekly Wrap: फैंस को मिलेगा 'दृश्यम 3' का तोहफा और विवादों में ऋचा चड्ढा, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें
इसके आगे उन्होंने बताया, 'फिल्म में दिखाया गया कि कैसे हीरोइन को एमएमएस स्कैंडल की वजह से काम मिलना बंद हो जाता है और लोग उस वीडियो को गलत समझने लगते हैं। हीरोइन सिंगल मदर होती है, जो शराबी बन जाती है और ड्रग्स लेने लगती है। इसके बाद उसका करियर समाप्त हो जाता है। इस फिल्म की कहानी को लोगों ने मेरी ही कहानी समझ लिया और मेरे घरवालों से रिश्तेदार भी सवाल करने लगे थे। लोग फोन कर कहते थे कि माता-पिता ने मेरा ख्याल नहीं रखा और मैं सुबह से शाम तक नशे में धुत रहती हूं।'
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर चल रही 'दृश्यम 2' की आंधी, टिकट खिड़की पर दूसरे दिन 'भेड़िया' की दहाड़
स्वस्तिका ने कहा कि लोगों की बातें सुनने के बाद एक दिन मां के भी सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम यू सर्टिफिकेट वाली फिल्में क्यों नहीं करती हो? बच्चों के लिए भी फिल्म कर लो। तुम्हें शराबियों के रोल करने की क्या जरूरत है?' वहीं, स्वस्तिका मुखर्जी ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें अपने बच्चों के बारे में बात न करने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा, 'मुझे करियर के शुरुआती दौर में सलाह दी गई थी कि मैं किसी के इस बारे में बात न करूं कि मेरी एक बेटी है। क्योंकि अगर मेरे दर्शकों को इस बारे में पता चला, तो वह मुझसे आकर्षित नहीं होंगे। तब मैं 21 साल की थी।'
Sanjana Kapoor: कपूर खानदान की इस बेटी ने सबसे पहले रखा था फिल्मों में कदम, तोड़ी थी वर्षों पुरानी परंपरा