फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pushpa star Allu Arjun has 18 million followers on Instagram actor thanked the fans by sharing the post.

Allu Arjun: अभिनेता अल्लू अर्जुन के हुए 18 मिलियन फॉलोअर्स, पुष्पा स्टार ने फैंस के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Fri, 15 Apr 2022 11:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 11:41 PM IST
सार

पुष्पा की सफलता के बाद अल्लू की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। अब अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पुष्पा स्टार ने खास अंदाज में अपने फैंस का दिल से शुक्रिया भी कहा है।

विज्ञापन
Pushpa star Allu Arjun has 18 million followers on Instagram actor thanked the fans by sharing the post.
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta

विस्तार

भारतीय सिनेमा पर इस समय साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों का दबदबा है। उनकी फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर ही रही हैं साथ ही में साउथ एक्टर्स के प्रति लोगों में जबरदस्त दीवानगी भी देखने को मिल रही है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकारों ने अब देश भर में अपनी पहचान बना ली है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर आरआरआर और केजीएफ 2 धमाल मचा रही हैं, तो वहीं पुष्पाः द राइज से लाइमलाइट में आए अल्लू अर्जुन का खुमार भी अभी उतरा नहीं है। पुष्पा की सफलता के बाद अल्लू की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। यहां तक कि इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और अभिनेता ने 18 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पुष्पा स्टार ने खास अंदाज में अपने फैंस का दिल से शुक्रिया भी कहा है।

विज्ञापन

कहा-फैंस को धन्यवाद
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 18 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह फुल स्वैग में दिखाई दे रहे हैं। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू ने फैंस को शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '18M के लिए धन्यवाद। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। हमेशा के लिए आभार'। अपने चहेते सुपरस्टार की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस कर रहे पुष्पा 2 का इंतजार
अल्लू की इस पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें 18 मिलियन फॉलोअर्स होने की बधाई तो दे ही रहे हैं। इसके साथ ही में फैंस उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं। एक प्रशंसक ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,'आप खूबसूरत दिल वाले सबसे स्टाइलिश इंसान हैं' तो वहीं दूसरे ने प्यार से लिखा, बधाई हो बन्नी अन्ना (अल्लू को फैंस और इंडस्ट्री में प्यार से बन्नी बुलाते हैं) इसी तरह से एक प्रशंसक ने लिखा,'आप हमेशा हमारे प्यार हैं और पुष्पा भाग 2 का इंतजार कर रहे हैं'। बता दें खबरे आ रही हैं कि पुष्पा 2 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed