फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Punjabi Singer J Star Accused 'Raabta' Makers T Series Of Stealing His Song 'Main Tera Boyfriend'

'राब्ता' पर फिर चोरी का आरोप, चुराया पंजाबी सिंगर जे स्टार का ये गाना

Fri, 26 May 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 26 May 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer J Star Accused 'Raabta' Makers T Series Of Stealing His Song 'Main Tera Boyfriend'
'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड' गाना
लगता है 'राब्ता' फिल्म के मेकर्स के बुरे दिन चल रहे हैं। फिल्म पर एक के बाद एक चोरी के आरोप लगते जा रहा हैं। पहले तेलुगू फिल्म 'मगधीरा' के मेकर्स ने उनपर कहानी कॉपी करने का आरोप लगाया अब पंजाबी सिंगर जे स्टार ने भी उनका गाना चुराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जे स्टार ने अपने फेसबुक पर इस बात का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, 'टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी ने मेरा गाना 'ना ना ना ना' बिना मेरी मर्जी के 'राब्ता' के प्रमोशनल गाने मैं 'तेरा ब्वॉयफ्रेंड' में इस्तेमाल किया है।' जे स्टार का ये फेमस गाना 2015 में आया था और देखते ही देखते हिट हो गया था। इस गाने को अभी तक 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि राब्ता फिल्म का गाना 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड' 22 मई को रिलीज हुआ था लेकिन अब इसे यूट्यूब से हटा लिया गया है। टी-सीरीज के यूट्यूब अकाउंट में फिल्म की प्लेलिस्ट में जहां सभी गाने हैं वहीं ये गाना गायब है। ट्विटर पर भी ये गाना नहीं दिखाई दे रहा है। अब देखना ये होगा कि इस आरोप को लेकर फिल्म के मेकर्स का क्या कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed