फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Raabta' Makers Release Statement On Allegations That Film Being A Copy Of 'Magadheera'

कहानी चोरी पर बोले 'राब्ता' के मेकर्स- 'ये बहुत अपमानजनक है'

Fri, 26 May 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 26 May 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
'Raabta' Makers Release Statement On Allegations That Film Being A Copy Of 'Magadheera'
'राब्ता' फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म 'राब्ता' पर तेलुगू की सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' की स्टोरी कॉपी करने का आरोप लगा था। फिल्म के प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद ने इस मामले में हैदराबाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले पर अभी तक 'राब्ता' के मेकर्स चुप थे लेकिन अब उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी कर मुद्दे पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने 'राब्ता' के प्रोड्यूसर्स दिनेश विजन और भूषण कुमार की तरफ से जारी स्टेटमेंट ट्वीट किया। स्टेटमेंट में कहा गया है कि, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गीता आर्ट्स 'राब्ता' के खिलाफ हैदराबाद कोर्ट गई है, हमें इस मामले में अभी तक जरूरी कागजात नहीं मिले हैं इसलिए हम इसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन


स्टेटमेंट में आगे कहा गया है, 'हम इस बात के पूरी तरह खिलाफ हैं जिसमें कहा जा रहा है कि 'राब्ता' 'मगधीरा' की कॉपी है। ये काफी अपमानजनक है कि इंडस्ट्री के लोग किसी की कड़ी मेहनत को 'कॉपी' का नाम दे देते हैं और केवल दो मिनट के ट्रेलर के आधार पर निष्कर्ष निकालने लगते हैं।' ये मामला अब कोर्ट के सामने 1 जून को पेश होगा। 'राब्ता' के मेकर्स का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कोर्ट उनका साथ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं 'मगधीरा' के प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद ने 'राबता' फिल्म के मेकर्स पर उनकी फिल्म 'मगधीरा' का यूनिक स्टोरी और प्लॉट कॉपी करने का आरोप लगया था। वो चाहते हैं कि कोर्ट 'राब्ता' की रिलीज पर अपना आदेश दे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed