रश्मिका मंदाना की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मैसा' की रिलीज डेट का एलान; दुनियाभर में इस दिन देगी दस्तक
Mysaa Release Date: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैसा' को लेकर चर्चा में हैं। इसका रिलीज डेट का एलान हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रश्मिका मंदाना की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मैसा' की रिलीज डेट लॉक हो चुकी है। यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। रश्मिका मंदाना फिल्म में जबर्दस्त इंटेंस अवतार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।
कब रिलीज होगी फिल्म 'मैसा'?
फिल्म 'मैसा' 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'मैसा' को भारत की पहली फीमेल-लीड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें रश्मिका अपने अब तक के सबसे इंटेंस अवतार में नजर आएंगी।
मेकर्स की ओर से अब तक जारी हुए लुक पोस्टर्स में अभिनेत्री की झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इस फिल्म को लेकर माहौल बन चुका है।
एक्शन का दम दिखाएंगी रश्मिका
रश्मिका मंदाना शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर हैं और अक्सर किरदारों में पूरी तरह ढल जाती हैं। इस बार भी फिल्म 'मैसा' में दर्शक उनसे यही उम्मीद कर सकते हैं। इस फिल्म में वे दमदार एक्शन करती दिखेंगी।
बता दें कि इसी फिल्म के सेट पर एक्शन और डांस सीक्वेंस फिल्माते समय बीते महीने रश्मिका मंदाना चोटिल हो गई थीं और कूल्हे में गंभीर चोट लगी। अभिनेत्री को सर्जरी करानी पड़ी।
रश्मिका ने शेयर किया पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने किरदार की एक इंटेंस झलक शेयर करते हुए रिलीज डेट का एलान किया है। साथ में कैप्शन लिखा है, 'गुस्सा! दिल का दर्द, गम, हिम्मत, हौसला, वो ताकत और तूफान, जिसके आने की आपको उम्मीद भी नहीं होती। यही है 'मैसा'।
जल्द काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना
इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुल्ले ने किया है। वहीं, अनफॉर्मूला फिल्म्स के प्रोडक्शन के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
रश्मिका मंदाना की बात करें तो कूल्हे की चोट और सर्जरी के बाद वे बीते एक माह से घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने कमबैक का एलान किया है।