फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Punjabi actor Deep Sidhu Last film Sasde Aale will release in cinemas worldwide on 29 April 2022

Saade Aale: इस दिन रिलीज होगी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म, सड़क हादसे में हो गया था निधन

Sat, 02 Apr 2022 01:34 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 01:34 PM IST
सार

अभिनेता दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म 'साडे आले' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। दुर्भाग्य से फरवरी माह में एक सड़क हादसे के दौरान इस प्रतिभाशाली कलाकार की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Punjabi actor Deep Sidhu Last film Sasde Aale will release in cinemas worldwide on 29 April 2022
साडे आले- दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट आई सामने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म 'साडे आले' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। दुर्भाग्य से फरवरी माह में एक सड़क हादसे के दौरान इस प्रतिभाशाली कलाकार की मौत हो गई थी। पंजाब के मुक्तसर जिले में जन्में दी सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, हालांकि अभिनेता ने लॉ की पढ़ाई की थी लेकिन उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। साल 2015 में एक्शन में 'रमता जोगी' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद अभिनेता फिल्म ' जोरा 10 नंबरिया' से मशहूर हुए थे। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के इस उभरते कलाकार ने बेहद ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

किसान आंदोलन के समय चर्चा में आए थे दीप सिद्धू-
अभिनेता दीप सिद्धू उस समय अचानक बेहद चर्चा में आए थे, जब किसान आंदोलन के दौरान एक पुलिस अधिकारी से बहस करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस केस में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjabi actor Deep Sidhu Last film Sasde Aale will release in cinemas worldwide on 29 April 2022
साडे आले- दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज की जाएगी फिल्म-
अभिनेता दीप सिद्धू के फैंस के लिए यह खुशी और गम दोनों का समय है क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म 'साडे आले' रिलीज डेट सामने आ गई है, लेकिन वह इस दुनिया में नहीं हैं। अभिनेता दीप सिद्धी की आखिरी फिल्म 'साडे आले- प्यार और प्रतिशोध की गाथा', को 29 अप्रैल 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म निर्देशक जतिंदर मौहर द्वारा निर्देशित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed