Cruise Drugs Case: किरण गोसावी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कुसुम गायकवाड को किया गिरफ्तार
इसी क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 2 अक्तूबर को आर्यन को गिरफ्तार किया गया था और करीब एक महीने तक वह इस केस में जेल में बंद रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आए दिन नई खबरें सामने आ रही हैं। पुणे सिटी पुलिस ने किरण गोसावी( क्रूज मामले में एनसीबी का स्वतंत्र गवाह) के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में लश्कर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में एक और आरोपी कुसुम गायकवाड को गिरफ्तार किया है। इसी क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 2 अक्तूबर को आर्यन को गिरफ्तार किया गया था और करीब एक महीने तक वह इस केस में जेल में बंद रहा था।
Maharashtra | Pune City police have arrested one more accused Kusum Gaikwad, in a case registered at Lashkar police station for cheating against Kiran Gosavi (NCB's independent witness in Mumbai drugs on cruise matter).
— ANI (@ANI) November 13, 2021
आर्यन की जमानत याचिका चार बार सेशन कोर्ट ने खारिज की थी लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। हालांकि जमानत की शर्तों में एक शर्त यह है कि हर शुक्रवार को आर्यन को एनसीबी दफ्तर आना होगा। अब तक आर्यन दो बार अपनी साप्ताहिक हाजिरी लगा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित कल शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर जाने के बाद शाम को भी आर्यन खान मुंबई की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम के सामने पेश हुआ जहां इस मामले में उसका बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में एनसीबी के सामने हाजिरी लगाने के बाद आर्यन ने एसआईटी के सामने भी पेशकश दर्ज की। रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन से एनसीबी के डेप्यूटी डायरेक्टर जनरल संजय कुमार सिंह ने करीब आधी रात तक सवाल जवाब किए।