फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pulkit Samrat Recalls Salman Khan Blunt Advice Before His Debut He Praised Salman Dedication For Work

सलमान खान की इस सलाह ने बदल दी पुलकित सम्राट की जिंदगी, कहा- ‘मुझे 500% ज्यादा मेहनत करनी होगी’

Sat, 27 Jun 2026 01:17 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 27 Jun 2026 01:17 PM IST
सार

Pulkit Samrat Recalls Salman Khan Advice: पुलकित सम्राट ने सलमान खान की उस सलाह को याद किया, जिसने इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले उनकी जिंदगी बदल दी। जानिए सलमान ने दी थी क्या सलाह…

विज्ञापन
Pulkit Samrat Recalls Salman Khan Blunt Advice Before His Debut He Praised Salman Dedication For Work
सलमान खान और पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2012 में 'बिट्टू बॉस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले पुलकित सम्राट ने ‘फुकरे’ से इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद पुलकित कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में पुलकित ने सलमान खान की एक खास सलाह के बारे में बात की, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। साथ ही पुलकित ने यह भी बताया कि बिना किसी मेंटर के इंडस्ट्री में आगे बढ़ना उनके लिए कितना मुश्किल रहा। 

विज्ञापन

सलमान ने दी पुलकित को ये सलाह
'वैरायटी इंडिया' के साथ बातचीत में पुलकित ने बताया कि अपनी पहली फिल्म के समय हर नए कलाकार की तरह फिल्म के रिलीज होने से पहले वह भी घबराए हुए थे, लेकिन सलमान की बातों ने स्टारडम के बारे में उनका नजरिया बदल दिया। उन्होंने कहा कि मैं बहुत घबराया हुआ था और सोच रहा था कि दर्शक फिल्म और मेरी परफॉर्मेंस को कैसा रिस्पॉन्स देंगे।

विज्ञापन


सलमान भाई ने बस मेरी तरफ देखा और कहा, 'पुलकित, मैं सलमान खान हूं। यहां तक कि मुझे भी अपने अगले शुक्रवार की कोई गारंटी नहीं है। तो तुम खुद को क्या समझते हो? इसके बारे में टेंशन लेकर तुम क्या हासिल कर लोगे?'
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान की इस सलाह से मुझे यह एहसास हुआ कि अगर उनके कद का कोई व्यक्ति बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी नहीं दे सकता, तो मेरे लिए इस बात की चिंता या तनाव करने का कोई कारण नहीं है।

Pulkit Samrat Recalls Salman Khan Blunt Advice Before His Debut He Praised Salman Dedication For Work
सलमान खान, पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया

काम के प्रति सलमान के समर्पण के फैन हुए पुलकित

पुलकित ने आगे सलमान के काम के प्रति समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि वो 24 घंटे फिल्मों के बारे में ही सोचते रहते हैं। कभी-कभी जब उन्हें सिर्फ तीन घंटे की नींद मिल पाती है, तब भी वे अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में ही सोचते रहते हैं।

चाहे वह किसी किरदार के लिए सही व्यक्ति को चुनना हो या फिर किसी बड़े एक्शन सीन पर विचार करना हो जिसे दर्शक थिएटर में पसंद करें। उनके इस समर्पण को देखकर मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं उनकी कामयाबी का 50% भी हासिल करना चाहता हूं, तो मुझे 500% ज्यादा मेहनत करनी होगी।

Pulkit Samrat Recalls Salman Khan Blunt Advice Before His Debut He Praised Salman Dedication For Work
ग्लोरी में दिव्येंदु शर्मा, पुलकित सम्राट और सुविंदर विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी बार ‘ग्लोरी’ में नजर आए थे पुलकित
पुलकित ने पहली शादी सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से की थी। हालांकि, शादी के सिर्फ एक साल बाद ही वे अलग हो गए। अब पुलकित ने एक्ट्रेस कृति खरबंदा से शादी की है। पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस कपल ने 2024 में शादी की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित को आखिरी बार नेटफ्लिक्स सीरीज 'ग्लोरी' में देखा गया था। करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में दिव्येंदु और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में थे। इस शो को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही अच्छे रिव्यू मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed