दर्शकों को हसांकर लोटपोट करने वाले मस्ताने 'फुकरे' एक बार फिर अपनी 'भोली पंजाबन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाले हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर 13 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
पढ़ें- दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है 'फुकरे रिर्टन्स', फिल्म का कैरेक्टर पोस्टर हुआ रिलीज
इस फिल्म में फुकरे की गैंग में दर्शकों को हनी (पुलकित शर्मा, चोका (वरुण शर्मा), जफर(अली फजल), लाली(मनजोत सिंह) शामिल हैं। हाल में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर को भी रिलीज कर दिया है।
अब फिल्म के इस कैरेक्टर पोस्टर को देखकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। इस पोस्टर में हर किरदार को ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे कि वो पर्दे पर दर्शकों को दिखाई देने वाला है। पोस्टर में हनी के बड़े-बड़े दांत दिखाए गए हैं। जिसका टेग लाइन है गोइंग वाइल्ड।
फिल्म को फरहान अख्तर और मृगदीप सिंह लांबा ने प्रोड्यूस किया है जबकि इसके डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा हैं। इस बार फिल्म की टैगलाइन है,'उम्मीद पे नहीं, जुगाड़ पे दुनिया कायम है'।