फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   producers welcomed CBFC decision to Dubbed films will be censored in regional offices

Censor Board: क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंसर होंगी डब फिल्में, सीबीएफसी के फैसले का निर्माताओं ने किया स्वागत

Mon, 23 Oct 2023 10:34 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 23 Oct 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
producers welcomed CBFC decision to Dubbed films will be censored in regional offices
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
सेंसर बोर्ड ने गैर हिंदी भाषी फिल्मों के निर्माताओं को बड़ी राहत देते हुए हिंदी में डब फिल्मों को मुंबई में ही सेंसर सर्टिफिकेट प्राप्त करने की अनिवार्यता को रद्द कर दिया है। निर्माताओं ने सीबीएफसी के इस फैसले का स्वागत किया है। सीबीएफसी ने नई अधिसूचना जारी की है, जिसमें हिंदी में डब होने वाली फिल्में वहीं से सेंसर होगी, जहां फिल्में बनी हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालयों से सेंसर होगी फिल्में
सेंसर बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि निर्माताओं को डब फिल्मों के प्रमाणीकरण के लिए उस कार्यालय में जाना होगा, जहां मूल फिल्म प्रमाणित है। यदि कोई निर्माता किसी तमिल फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए सीबीएफसी प्रमाणन चाहता है तो मूल रूप से तमिल फिल्म को प्रमाणित करने वाला क्षेत्रीय सीबीएफसी कार्यालय अब उसी फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए सीबीएफसी प्रमाणपत्र जारी करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: खुलेगा दीपिका-रणवीर की सीक्रेट सगाई का राज, करण के शो की पहली झलक आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड ने 2017 का निर्देश किया निरस्त
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 18 अक्टूबर, 2023 को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें 2017 के निर्देश को निरस्त कर दिया गया है। इस अधिसूचना में हिंदी में डब होने वाली फिल्मों को सेंसर बोर्ड के उन्हीं क्षेत्रीय कार्यालयों से सेंसर हो सकेंगी, जिन क्षेत्रों की भाषाओं में इनकी मूल फिल्में बनी हैं। उदाहरण के लिए बता दें कि अब तमिल में बनी फिल्म के हिंदी डब संस्करण को चेन्नई में ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

सीबीएफसी अधिकारी ने जताई खुशी
सीबीएफसी के मुख्य अधिकारी रविंदर भास्कर ने इस अधिसूचना को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय फिल्मों के लिए प्रमाणन प्रक्रिया में यह महत्वपूर्ण बदलाव है। यह फैसला क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माताओं को राहत देगा और इससे उनका बोझ भी कम होगा। निर्माता अब मुंबई में अपनी फिल्मों के हिंदी संस्करणों को प्रमाणित करने में होने वाली देरी और भारी फीस से बच सकते हैं। इस कदम से क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को आसान और कुशल प्रमाणन प्रक्रिया की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Rani MukerjI: रानी मुखर्जी पर चढ़ा दुर्गा पूजा का रंग, ग्रीन साड़ी में सजधजकर पंडाल में जमकर किया धुनुची डांस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed