{"_id":"5b3352384f1c1bf16e8ba190","slug":"producer-dinesh-bansal-will-make-sridevi-film-nigahen-as-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर की 'नागिन' को टक्कर देगी श्रीदेवी की 'निगाहें' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर की 'नागिन' को टक्कर देगी श्रीदेवी की 'निगाहें'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' के तीसरे सीजन की शानदार शुरुआत के बाद अब नागिन की एक और कहानी छोटे पर्दे पर आने को तैयार है। टेलीविजन पर घर 'जमाई ;1997' और 'बसेरा ;2000' जैसे सीरियल देने वाले निर्माता दिनेश बंसल अब श्रीदेवी की सुपर हिट फिल्म 'निगाहें' पर आधारित डेली सोप बनाने जा रहे हैं। टीवी के जानकारों के अनुसार सास-बहू धारावाहिकों के बाद अब दर्शक 'नागिन' की कहानियों के प्रति आकर्षित हैं और इसी का नतीजा है?कि 'नागिन 3' के बाद बंसल यह सीरियल बना रहे हैं।
यह सीरियल दंगल चैनल पर प्रसारित होगा। हालांकि अभी सीरियल की कहानी पूरी तरह सामने नहीं आई है मगर माना जा रहा है कि श्रीदेवी की निगाहें की तर्ज पर यह रहेगी क्योंकि सीरियल का नाम बंसल ने निगाहें रखा है। सीरियल में नागिन के रूप में पूर्व मॉडल और अभिनेत्री मोनिका शर्मा को लिया गया है। मोनिका के लिए नागिन बनने का यह पहला मौका नहीं है। एकता कपूर के 'नागिन 2' में वह गौतमी के रूप में नजर आई थीं। वह इससे पहले ससुराल सिमर का में दिखी थीं। सीरियल में उनके साथ एक विवाह ऐसा भी में काम कर चुके कुशाग्र दुआ रहेंगे। बताया जाता है कि चैनल ने इस सीरियल को हरी झंडी दे दी है और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।